फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोट के बाद अब कचीनघाटी में पकड़ी अफीम के पौधों की खेप

कोट के बाद अब कचीनघाटी में पकड़ी अफीम के पौधों की खेप

Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
कचीनघाटी में पकड़ी अफीम के पौधों की खेप
विज्ञापन

700 पौधे बिना डोडे और 782 पौधे डोडे वाले जब्त
मामला दर्जकर छानबीन में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। 15/20 घाटी के दुर्गम क्षेत्र लबाना सदाना के कोट गांव के बाद अब पुलिस ने कचीनघाटी में अफीम के पौधों के बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। कुमारसैन थाना के तहत कचीनघाटी में पुलिस ने वीरवार देर शाम को अफीम के पौधों की बड़ी खेप बरामद की है। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कचीनघाटी में वीरवार देर शाम को रोशन लाल, गांव कचीनघाटी, डाकघर गलानी, तहसील कुमारसैन के बड़ा खेत में अफीम के अवैध पौधे बरामद किए। पुलिस ने खेत में उगाए गए अफीम के बिना डोडे वाले 700 और डोडे वाले 782 कुल 1482 पौधे बरामद किए। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ऊपरी शिमला में एक सप्ताह के अंदर अफीम के पौधे बरामद करने का यह दूसरा मामला सामने आया है। हाल ही में 11 जून को झाकड़ी थाना के तहत आने वाले 15/20 क्षेत्र के लबाना सदाना के कोट गांव में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से उगाए गए अफीम के पौधों को पुलिस ने उखाड़ा था। पुलिस ने कोट में अवैध रूप से उगाए गए अफीम के 500 पौधों को उखाड़ा। ऐसे में पुलिस ने सप्ताह के अंदर अफीम के पौधों की बड़ी खेप पकडने में सफलता हासिल की है। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पुलिस ने अफीम के बिना डोडे वाले 700 और डोडे वाले 782 कुल 1482 पौधे बरामद किए। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। नशे के खात्मे के लिए पुलिस ने विशेष मुहिम छेड़ रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed