फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   प्रदेश सरकार किन्नौर के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार : जगत सिंह

प्रदेश सरकार किन्नौर के साथ कर रही है सौतेला व्यवहार : जगत सिंह

Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
किन्नौर के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार : जगत सिंह
विज्ञापन

टापरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जन आंदोलन अभियान किया शुरू
सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
भावानगर (किन्नौर)। जिला किन्नौर कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जन आंदोलन अभियान शुक्रवार को विधायक जगत सिंह नेगी के नेतृत्व में टापरी से शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। इससे पहले कांग्रेस ने छोल्तू में जिला कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में किन्नौर के विधायक जगत सिंह नेगी विशेष तौर पर मौजूद रहे।

बैठक के बाद कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए टापरी बाजार तक रैली निकाली। कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यदि किन्नौर के साथ सौतेला व्यवहार दूर नहीं किया गया तो जन आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। आज भाजपा की संकीर्ण सोच के चलते देश का संविधान खतरे में पड़ गया है। भाजपा द्वारा देश के संविधान की हत्या की जा रही है। भाजपा द्वारा किन्नौर किनफेड का चुनाव असंवैधानिक ढंग से करवाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। किन्नौर किनफेड के चुनाव के लिए सभी 6 सदस्य कांग्रेस समर्पित चुन कर आए हैं। सरकार द्वारा नियमों को दरकिनार कर अन्य लोगों को भी नोमिनेटिड सदस्य बनाया गया है। कांग्रेस के पास किनफेड अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी हथियाने के लिए पूर्ण बहुमत है। ऐसे में सरकार किन्नौर किनफेड की कुर्सी हथियाने के लिए संविधान को दर किनार कर चुनाव करवाने का प्रयास कर रही है। इसी मसले को लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है। सरकार की अनदेखी के कारण लाहौल स्पीति और किन्नौर के मटर के रेट में भी जमीन आसमान अंतर का फर्क है। किन्नौर में सरकार की अनदेखी के कारण सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं पटरी से उतर गई हैं। इस मौके पर किन्नौर कांग्रेस अध्यक्ष उमेश नेगी, पद्मपुर नेगी, पितांबर दास नेगी, सरोज नेगी, तारा मौयान, वीर सिंह नेगी, सुखदेव नेगी, नरेंद्र नेगी और मान चंद नेगी सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed