फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   सिविल अस्पताल रोहडू में डाक्टरों के 16 पद खाली

सिविल अस्पताल रोहडू में डाक्टरों के 16 पद खाली

Fri, 14 Jun 2019 10:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
फिर ज्वाइनिंग से पहले डॉक्टर के तबादला आदेश रद्द
विज्ञापन

सिविल अस्पताल रोहड़ू में डॉक्टरों के 16 पद पड़े हैं खाली
रोहड़ू अस्पताल में रोजाना रहती है पांच से छह सौ ओपीडी
विधायक ने कहा, रोहड़ू के साथ भेदभाव कर रही है सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। सिविल अस्पताल रोहड़ू में बीते कई सालों से डॉक्टरों के 16 पद खाली पड़े हैं। यहां पर ट्रांसफर होने वाले डॉक्टर ज्वाइनिंग देने से पहले ही अपनी एडजेस्टमेंट करवा लेते हैं, इससे स्थानीय लोगों में खासा रोष है। वहीं स्थानीय विधायक ने सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया है। रोहड़ू अस्पताल में रोजाना पांच से छह सौ ओपीडी रहती है। यहां करीब डेढ़ सौ मरीज इंडोर में दाखिल रहते हैं।
हाल ही में रोहड़ू के लिए दो डॉक्टरों का तबादला हुआ है। दस दिन के भीतर ही सरकार ने एक डॉक्टर के तबादला आदेश रद्द कर दिए हैं। ऐेसे मेें डॉक्टरों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल रोहड़ू में डॉक्टरों के तीस पद मंजूर हैं। वर्तमान में 16 पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। एक महिला रोग विशेषज्ञ ने कुछ दिन पहले ही इस्तीफा दिया है। अब अस्पताल में अधिकांश पद विशेषज्ञ डॉक्टरों के खाली पड़े हैं। रोहड़ू अस्पताल में हर दिन पांच से छह सौ ओपीडी होती है। यहां करीब डेढ़ सौ मरीज इंडोर में भर्ती रहते हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सरकार की ओर से रोहड़ू अस्पताल के लिए एक जून को दो विशेषज्ञ डॉक्टरों के तबादले किए थे। वहीं कुछ महीने पहले भी दो डॉक्टरों ने रोहड़ू अस्पताल में ज्वाइनिंग से पहले अपने तबादले रूकवा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल अस्पताल रोहड़ू के एमएस डॉ केशव शर्मा ने बताया कि यहां के लिए दो डॉक्टरों की नियुक्ति हुई है। हालांकि एक के तबादला आदेश रद होने की सूचना मिली है। रोहड़ू अस्पताल में डॉक्टरों के 16 पद खाली चल रहे हैं।

रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा सरकार रोहड़ू के साथ भेदभाव कर रही है। अस्पताल में मरीजों के साथ राजनीति हो रही है। एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों के पद केवल रोहड़ू अस्पताल में खाली पड़े हैं। ज्वाइनिंग से पहले ही तबादला आदेश रद्द हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed