फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   तूफान से सेब व नाशपाती की फसल को भारी नुकसान

तूफान से सेब व नाशपाती की फसल को भारी नुकसान

Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
कई स्थानों पर जड़ से उखड़े फलों से लदे हुए पेड़
विज्ञापन

अंधड़ से सेब और नाशपाती की फसल को भारी नुकसान
बागवानों का दावा : 70 प्रतिशत फसल अंधड़ से बर्बाद
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा (रोहड़ू)। बुधवार रात आए अंधड़ से सेब, नाशपाती और अन्य फलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बागवानों का दावा है कि कई स्थानों पर अंधड़ के कारण 70 फीसदी फसल पेड़ों से नीचे गिर गई है। बुधवार रात करीब बीस मिनट तक अंधड़ चला और 70 फीसदी से अधिक फसल झड़ गई। बागवान इस वर्ष सेब और अन्य फलों की अच्छी फसल की आस लगाए बैठे थे लेकिन अंधड़ के कारण बागवानों का काफी नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर फलों से लदे सेब के पेड़ जड़ से उखड़ गए हैं।

ग्राम पंचायत किरण, धनत, ठेकरा, बागना, देइया, मोसलन, नेरवा, टेलर, भालू, जुबली, धार चांदना, बावत, मालत, टिकरी, खूंद न्योल, चइंजन, कैदी, पौलिया, रुस्लाह, पुजारली, हलाऊ, मुंडली, मधाना, थरोच, भराणू, पबाण, बौहर, बिजमल, मानु भाविया में सेब और नाशपाती की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। पंचायत बिजमल में बागवान दिनेश चौहान और ओम प्रकाश चौहान के अनुसार अंधड़ से फलों से लदे हुए पेड़ भी जड़ से उखड़ गए हैं। सेब और नाशपाती की 70 फीसदी से अधिक फसल अंधड़ के कारण गिर गई है। उन्होंने मांग उठाई है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित बागवानों को मुआवजा दिया जाए। तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने कहा कि विभिन्न स्थानों से सेब व अन्य फसलों के नुकसान की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। सभी क्षेत्रों के पटवारियों को फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed