फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   वॉलीबाल में शिल्लीजांजा और कबड्डी में कुंगश ने मारी बाजी

वॉलीबाल में शिल्लीजांजा और कबड्डी में कुंगश ने मारी बाजी

Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
वॉलीबाल में शिल्लीजांजा, कबड्डी में कुंगश ने मारी बाजी
विज्ञापन

आनी के खुन्न में 20 स्कूलों के 270 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विधायक किशोरी लाल ने नवाजे विजेता प्रतिभागी
आनी (कुल्लू)। आनी के खुन्न में अंडर-19 खेल प्रतियोगिता में 20 स्कूलों के करीब 270 छात्रों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक किशोरी लाल सागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्रधानाचार्य रामपाल शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। खुन्न में जिला स्कूली क्रीड़ा खेल संगठन कुल्लू के सौजन्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
खेल प्रभारी डीपीई सुशील ने बताया कि खुन्न में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और मार्चपास्ट प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें वॉलीबाल में शिल्ली जांजा ने पहला और डिगेढ़ ने दूसरा स्थान हासिल किया। खो-खो कुटवा स्कूल प्रथम और खुन्न ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी में कुंगश प्रथम, आनी द्वितीय, बैडमिंटन में च्वाई स्कूल ने पहले और आनी ने दूसरा स्थान झटका। मार्चपास्ट में आनी स्कूल ने बाजी मारी। वहीं दसवीं कक्षा के कर्ण सिंह को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी चुना गया। विधायक किशोरी लाल सागर ने बच्चों को संबोधित करते हुए मानव जीवन में खेलों को महत्व के बारे में बताया। अंत में मुख्यातिथि ने सभी विजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वहीं विधायक ने इस मौके पर महिला मंडल खुन्न को भवन निर्माण के लिए एक लाख रुपये, फर्नीचर के लिए 20 हजार, नाग देवता शगागी मंदिर निर्माण के लिए एक लाख रुपये, प्राइमरी स्कूल भवन खुन्न की मरम्मत के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जमीन दिए जाने पर शगागी सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा। इस मौके पर संगठन के जिला सचिव योगेश वर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वेद ठाकुर, सुरेंद्र ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, हरि सिंह ठाकुर, केएल सुमन, रामपाल शर्मा, सीआर चौधरी, प्रीतम सागर, रतन भारती, संजय और गोपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समापन समारोह में पहुंचे विधायक किशोरी लाल ने स्कूल में 31 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो कमरों की आधारशिला भी रखी। उन्होंने इस दौरान काम को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। विधायक ने इस दौरान निर्माणाधीन साइंस भवन का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही 51 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन तीन मंजिला साइंस भवन को लोकार्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed