{"_id":"5d02765abdec226dd559034e","slug":"156044244819-rampur-hp-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूणपू में काशापाट ने लहराया जीत का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूणपू में काशापाट ने लहराया जीत का परचम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशापाट ने भावावैली टीम को
हराकर जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
किन्नू पंचायत के रूणपू में प्रतियोगिता का समापन
काशापाट ने 24 टीमों को मात देकर जीती स्पर्धा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। किन्नू पंचायत के रूणपू में दुर्गम क्षेत्र काशापाट की टीम ने क्रिकेट प्रतियोगिता की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। काशापाट और भावावैली ने इलाके से आईं 24 टीमों को मात देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश पाया। फाइनल मुकाबले में काशापाट टीम ने भावावैली टीम को शिकस्त देकर शांति स्वरूप मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता अपने नाम की। वहीं इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर महासचिव त्रिलोक भलूनी प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
रूणपू में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्थानीय लोक गायकों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में गायक रोहित शर्मा ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। अंत में मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने युवक मंडल और विजेता टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 30 हजार राशि व ट्रॉफी और उप विजेता टीम को 15 हजार व ट्रॉफी देकर सम्मनित किया गया। उन्होंने क्लब को 15 हजार रुपये की सहायता राशि भेंट कीं। इस अवसर पर कुंदन मोही, बलविंद्र, प्रमोद, बिटन और रिंकू आदि मौजूद रहे।