{"_id":"5d01230dbdec2207254cab9f","slug":"1560355587514-rampur-hp-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 जून को शिमला में प्रदर्शन करेंगे पथ परिवहन से सेवानिवृत कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 जून को शिमला में प्रदर्शन करेंगे पथ परिवहन से सेवानिवृत कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 को शिमला में हल्ला बोलेंगे
परिवहन से सेवानिवृत्त कर्मचारी
लंबित मांगें पूरी नहीं होने पर संगठन ने लिया फैसला
रोहड़ू में बैठक कर धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। प्रदेश पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करेंगे। संगठन ने 14 जून को निगम के शिमला स्थित मुख्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन ने रोहड़ू में बैठक आयोजित कर उक्त धरना-प्रदर्शन की रुपरेखा भी तैयार कर ली है।
संगठन के प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मियों को हर माह मिलने वाली पेंशन का समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्रेच्युटी, लीव-इन-कैशमेंट, एरियल, मेडिकल बिलों और देय भत्तों की समय पर अदायगी नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन के समक्ष सेवानिवृत्त कर्मियों ने कई बार अपनी मांगों को रखा लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। जिस कारण अब मजबूर होकर सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।
उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों से आग्रह किया है कि 14 जुलाई को सुबह 11 बजे निगम मुख्य कार्यालय पुराना बस स्टैंड शिमला में एकत्रित होकर आंदोलन में भाग लें। इस मौके पर संगठन के उपप्रधान नागरूमल, सचिव चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष मेहर सिंह चौहान, देविंद्र सांजटा, मोहन लाल शर्मा, बाबू राम, सनम राम, भादर सिंह नेगी और शौंकी लाल मौजूद रहे।