{"_id":"5d012309bdec22076402a8cc","slug":"15603555844-rampur-hp-news145","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की घोषणा के बाद भी बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार नहीं हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की घोषणा के बाद भी बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार नहीं हुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद की शहादत की अनदेखी पर रोष
पंचायत समिति नारकंडा की त्रैमासिक बैठक में उठा मुद्दा
सीएम की घोषणा के बाद भी बड़ागांव स्कूल का नाम नहीं बदला
पंस की बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने पर सदस्यों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। पंचायत समिति नारकंडा की त्रैमासिक बैठक में सदस्यों ने सरकार पर शहीद की शहादत का अनदेखी का आरोप लगाया। सदस्यों ने रोष जताया कि सीएम के आश्वासन के बाद भी बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर नहीं रखा गया है। वहीं बैठक में अधिकारियों के नदारद रहने से समिति के सभी सदस्यों में रोष दिखा।
बुधवार को पंचायत समिति अध्यक्षा रजनी शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पंस सदस्यों ने कहा कि छह माह के बाद बैठक हो रही है, फिर भी विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कर रहे हैं। इसके चलते विकास कार्यों में रुकावटें आ रही हैं। समिति के 15 में से 7 सदस्य भी बैठक में मौजूद नहीं थे, जिसके कारण आगामी 4 जुलाई को समिति की विशेष बैठक आयोजित होगी।
वहीं बीडीसी बड़ागांव अनिल ने बड़ागांव स्कूल का नाम शहीद सतीश कुमार के नाम पर रखने की मांग की। वहीं बीडीसी जरोल मोहन श्याम ने कहा कि उठाऊ पेयजल योजना डोडा नाला से शिलाजान का कार्य 4 साल से लटका हुआ है। नवंबर 18 तक इस योजना को पूरा करने का आश्वासन विभाग ने पिछली बैठक में दिया था, लेकिन अभी तक इसमें मैन लाइन का कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि टैंक 2018 में बनकर तैयर है।
विज्ञापन
वहीं बीडीसी सिहल जादून हरी दत्त भरोटा ने प्रश्न उठाया कि टांगरी नाले से जल खानेर पेयजल योजना की पाइपों में जंग लग चुका है और सरकार से निर्देश के बावजूद भी विभाग कोई पहल नहीं कर रहा है। इस मौके पर बीडीसी सुमना, बीडीसी रीमा, बीडीसी प्रेम दासी, मोगड़ा रूपलाल और बीडीसी अनिल कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।