{"_id":"5d012300bdec2207140c82cf","slug":"15603555741170-rampur-hp-news97","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन प्राप्त करने की आयु 70 वर्ष करे सरकार : संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन प्राप्त करने की आयु 70 वर्ष करे सरकार : संघ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन प्राप्त करने की आयु 70 वर्ष करे सरकार
पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त कल्याण संघ की बैठक में उठे मुद्दे
2004 से बंद की पेंशन स्कीम फिर से हो लागू : संघ
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त कल्याण संघ रामपुर की मासिक बैठक में संघ की विभिन्न समस्याओं और मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक अध्यक्ष एनडी बेष्टू की अध्यक्षता में बुधवार को रामपुर में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
बैठक में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश में चारों लोकसभा सीट जीतने और केंद्र में बहुमत की सरकार बनने पर भारत सरकार को बधाई दी। बैठक में सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन प्राप्त करने की लिए सरकार ने जो आयु सीमा 80 वर्ष की है, उसे 70 वर्ष करने की मांग उठाई। उन्होंने सरकार से मांग की है कि सीजीएच लाभ पाने की जो धनराशि सरकार ने निर्धारित की है, उसे माफ कर दिया जाए। पेंशन स्कीम जो अप्रैल 2004 से बंद की गई है, उसे पुन: लागू किया जाए।
पैरामिलिट्री सेवानिवृत्त कल्याण संघ रामपुर के अध्यक्ष एनटी बेष्टू ने सरकार से मांग की है कि एसीपी के आने से पूर्व जो कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्हें इसका लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जाए। आईआरडीपी और बीपीएल परिवार को सरकार की ओर से मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था के तहत दाखिल मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाती है, लेकिन अभी यह व्यवस्था नहीं की गई है। जिसके कारण अल्ट्रासाउंड और अन्य टेस्टों में मरीजों को भारी भरकम पैसे देने पड़ रहे हैं। वहीं इस मौके पर एलआर ठाकुर, आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, नारायण मेहता, बीआर सक्सेना, रतन भारद्वाज, सीआर कौशल, संसार कायथ और मोहन नेगी सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।