{"_id":"5d0122f6bdec2207675a0ec3","slug":"156035556419-rampur-hp-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटखाई बाजार में वाहन खड़े किए तो कटेगा चलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटखाई बाजार में वाहन खड़े किए तो कटेगा चलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटखाई बाजार में वाहन पार्क किए तो कटेगा चालान
ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए वाहन चालकों से सख्ती से निपटेगी पुलिस
बाजार में खड़े वाहनों के चलान काटने के लिए पुलिस ने तैनात किए जवान
अमर उजाला ब्यूरो
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई बाजार में जाम की समस्या से पुलिस ने सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है। अब बाजार में सड़क के किनारे वाहन पार्क नहीं करने दिए जाएंगे। वाहनों को बेतरतीब ढंग से खड़े करने पर पुलिस चालान काटेगी जिसके लिए कोटखाई बाजार में विशेष रुप से जवानों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में स्थानीय व्यापारियों, टैक्सी यूनियन के साथ एक बैठक आयोजित कर उन्हें इस नए कवायद से अवगत करवा दिया है।
मौजूदा समय में बाजार में नगर पंचायत की ओर से पार्किंग उपलब्ध है। इसमें करीब 80 वाहनों को पार्क किया जा सकता है। कोटखाई बाजार में सड़क के किनारे खड़े वाहनों के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनी रहती है। रसूखदार लोग सड़क के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े करते हैं।
पुलिस थाना प्रभारी संतोष कुमार के अनुसार एक विशेष बैठक आयोजित कर सभी व्यापारियों और स्थानीय टैक्सी यूनियन को इसके संबंध में जानकारी दे दी गई है। कोटखाई बाजार में सड़क के किनारे वाहनों को पार्क नहीं होने दिया जाएगा। अगर किसी ने ऐसा किया तो तुरंत चलान काटा जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन
वहीं परिवहन निगम कोटखाई के अड्डा प्रभारी अनवर के अनुसार अब कोटखाई बस स्टैंड का स्थान एचआरटीसी का है लेकिन वहां अभी भी छोटे वाहनों को पार्क किया जा रहा है। जिसके कारण जाम लग रहा है। कई ऐसे वाहन हैं जो सुबह से शाम तक वहीं पार्क रहते हैं। इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी गई है। परिवहन निगम शीघ्र ही बस स्टैंड की निशानदेही करवाकर अपनी जगह को कवर करेगा। वहीं टैक्सी यूनियन के प्रधान नीरज चौहान के अनुसार कोटखाई बाजार में टैक्सियों को पार्क करने के लिए कोई भी स्थान उपलब्ध नहीं है। इसलिए अब यूनियन प्रशासन से टैक्सियों के लिए स्थान उपलब्ध करने की मांग उठाएगा।