फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   12/20 क्षेत्र की सड़कों की हालत जल्द सुधारे सरकार

12/20 क्षेत्र की सड़कों की हालत जल्द सुधारे सरकार

Tue, 11 Jun 2019 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
मां श्राईकोटी माता मंदिर के निर्माण कार्य में लाई जाए तेजी
विज्ञापन

12/20 रिटायर्ड वेल्फेयर एसोसिएशन ने बैठक कर प्रशासन से उठाई मांग
रोष, बजट उपलब्ध फिर भी देवठी-दारनघाटी-मशनू सड़क खस्ताहाल
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। 12/20 क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों पर क्षेत्र की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। रिटायर्ड पर्सनल वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में क्षेत्र के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और सरकार से उनके जल्द समाधान का आग्रह किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष एनडी बेश्टू ने की।
इस अवसर पर एसोसिएशन ने कहा कि बीते कई वर्षों से क्षेत्र के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल दारनघाटी और श्रद्धा का केंद्र मां श्राईकोटी माता मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। माता के मंदिर में लोक निर्माण विभाग की ओर से जो छत बनाई गई है, वह भी टपक रही है। जिस स्थान पर माता विराजमान है वहां यह पानी टपक रहा है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु माता के दर्शन को पहुंच रहे हैं, लेकिन मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य पूरा न होने के चलते उन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की प्रमुख देवठी-दारनघाटी-मशनू सड़क की मरम्मत के लिए पूर्व सरकार द्वारा 12 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया था, लेकिन सड़क आज भी खस्ताहाल है। इसके अलावा देवठी-कीम-जुंआ-कूहल दारनघाटी संपर्क मार्ग की हालत भी खस्ता बनी हुई है। सड़क निर्माण से निकला मलबा किसानों के खेतों में डंप किया गया है, जिसे जल्द हटाने और सड़क को जल्द पक्का करने की ग्रामीणों ने मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एसोसिएशन ने पर्यटन स्थल दारनघाटी श्राईकोटी में पूर्व सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए टूरिज्म हट का निर्माण करने, लालसा से बाहलीधार सड़क का निर्माण जो बीते 7-8 वर्ष से चल रहा है उसे जल्द पूरा करने और मझाली में की गई हेलीपेड बनाने की घोषणा को साकार रूप देने का आग्रह किया है। इस मौके पर रामनाथ मसोई, गोपाल मेहता, शिवराम शर्मा, सर्जन नेगी, देवीदास चौहान, जवाहर मुखिया, सोहन, जवाहर दारनी, रोशन चौहान, मूर्की लाल कायथ, मस्त राम जिशर, प्यारे लाल, राजेंद्र, दुर्गा सिंह, बीएस चौहान और रेवा नंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed