फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कोटीघाट स्कूल में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे हवा

कोटीघाट स्कूल में बेहतर शिक्षा मुहैया करवाने के दावे हवा

Mon, 10 Jun 2019 09:52 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
नहीं भरे रिक्त पद, बच्चों की पढ़ाई ठप
विज्ञापन

कोटीघाट स्कूल में शिक्षकों के सात पद खाली, अभिभावक चिंतित
एसएमसी की बैठक में सदस्यों ने जोर-शोर से उठाया मुद्दा
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटीघाट में लंबे समय से शिक्षकों के पद खाली चल रहे हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है और इससे अभिभावक परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर कोटीघाट स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक एसएमसी अध्यक्ष खेमचंद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रिक्त पदों को लेकर चर्चा की गई और सरकार व शिक्षा विभाग से रिक्त पदों को शीघ्र भरने की पुरजोर मांग उठाई।
एसएमसी अध्यक्ष खेमचंद ने बताया कि स्कूल में टीजीटी कला के दो, शास्त्री का एक, ड्राइंग टीचर का एक, भाषा अध्यापक का एक और डीपीई का पद बीते लंबे अरसे से रिक्त पड़े हुए हैं। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और ऐसे में उनके भविष्य पर सवाल बन गया है।
विज्ञापन

सदस्यों के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में शिक्षक भी जाने को तैयार नहीं होते हैं। विभाग द्वारा अगर किसी शिक्षक के आदेश भी जारी किए जाते हैं तो पहले शिक्षक एडजस्टमेंट की कोशिश करते हैं, अगर नहीं हो पाती है तो दो-चार माह बाद ही तबादला करवा लेते हैं। सरकार और विभाग को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में पढ़ रहे गरीब वर्ग के बच्चों के साथ भेदभाव न हो। इस मौके पर स्कूल प्राचार्य विजय शर्मा, एसएमसी सदस्य सत्या, निशा, बबीता, किरन, ईश्वरी देवी, बबीता भंडारी, तेजराम, सतपाल, नरेंद्र और शिक्षा देवी सहित कई अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed