{"_id":"5cfe800fbdec2207315b7cd0","slug":"156018279114-rampur-hp-news129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा बनकर रह गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा बनकर रह गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारा बनकर रह गया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान
बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाए सरकार : एबीवीपी
हमीरपुर में बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को मिले कड़ी सजा
परिषद ने एसडीएम रामपुर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। एबीवीपी इकाई रामपुर ने प्रदेश सरकार में बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। परिषद ने सरकार से इस संबंध में तुरंत प्रभावी कदम उठाने और इन मामलों में संलिप्त अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की है।
इस कड़ी में सोमवार को परिषद ने हाल ही में हमीरपुर में पांच वर्षीय बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजा और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।
इकाई के पदाधिकारियों के अनुसार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का यह अभियान मात्र नारा बनकर रह गया है। प्रदेश में इस तरह की घटनाओं में लगातार वृद्धि होने का एक कारण कानून द्वारा अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई न होना भी है। परिषद ने केंद्र और प्रदेश सरकार से कानून में कठोर प्रावधान कर अपराधियों को तुरंत दंड देने की मांग की है। वहीं इस मौके पर इकाई सचिव रोबिट, डिंपल, अक्षित, चंद्रेश कश्यप, साहिल चौहान, भूपेश शांटी, चेतन, अभिषेक कुमार, ललित और चांद मुखिया सहित अन्य मौजूद रहे।