{"_id":"5cfe8008bdec22073f3f33e9","slug":"15601827845-rampur-hp-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में पलम सीजन ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में पलम सीजन ने पकड़ी रफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलम सीजन चरम पर, घरद्वार पहुंच रहे आढ़ती
दिल्ली मंडी में 450 रुपये में बिक रही पांच किलो की पेटी
इस साल अच्छी बारिश होने से पलम की बंपर पैदावार
अमर उजाला ब्यूरो
नोगली (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के विभिन्न इलाकों में इन दिनों पलम का सीजन चरम पर है। दिल्ली सब्जीमंडी में पांच किलो पेटी के करीब 200 से 450 रुपये दाम बागवानों को मिल रहे हैं, वहीं घरद्वार बागवान उसी पेटी को 150 से 200 रुपये में बेच रहे हैं।
रामपुर उपमंडल की भड़ावली, रचोली, तकलेच और दत्तनगर सहित अन्य पंचायतों में इन दिनों पलम का सीजन चल रहा है। पंचायत क्षेत्रों में बीते एक सप्ताह से पलम तुड़ान का कार्य जोर-शोर से चल रहा है। रचोली, कंडी, खनेरी, चूहाबाग, राजपुरा, खनोटू, दरशाल, मतेलनी, मशेली, स्विचयार्ड, खखरोला, नोगली, तलाई, निरसू, दत्तनगर और भद्राश के आसपास के क्षेत्रों में पलम का तुड़ान चरम सीमा पर पहुंच चुका है। इस वर्ष अच्छी बारिश होने के चलते बागवानों की पलम की बंपर फसल हुई है, हालांकि अंधड़ के चलते कुछ फसल ड्रॉप हो गई, जिसके चलते बागवानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
वहीं इस बार बागवानों को पलम के बेहतर दाम मिलने से उनके चेहरे खिले हुए हैं। बागवानों को दिल्ली, चंडीगढ़ की मंडी में पांच किलोग्राम की पैकिंग वाली पेटी के 200 से 450 रुपये दाम मिल रहे हैं। वहीं बागवानों को घरद्वार पर पलम की प्रति पेटी के 150 से लेकर 200 रुपये मिल रहे हैं। ऐसे में घरद्वार पर अच्छी कमाई होने के कारण अधिकतर बागवान खेतों में ही अपनी फसल का सौदा कर रहे हैं। बीते कई वर्षोें के मुकाबले इस वर्ष पलम की अच्छी खासी पैदावार हुई।
विज्ञापन
प्रगतिशील बागवान संजीव, केसी चौहान, पूर्ण, अशोक कुमार, उत्तम सिंह, सुंदर चौहान, रणवीर चौहान, रणजीत ठाकुर, रजनीकांत शर्मा, रवि, अनिल नेगी, आनंद नेगी और जीपी ठाकुर के अनुसार पलम सीजन की शुरुआत में ही उन्हें घरद्वार पर ही बेहतर दाम मिल रहे हैं।
वहीं दिल्ली में पलम के आढ़ती अर्जुन कुमार और प्रवीण कुमार ने बताया कि दिल्ली में पलम की प्रति पेटी की खरीद 200 से 450 रुपये तक है। बागवानों को घरद्वार पर पलम के 150 से 200 रुपये प्रति पेटी दाम दिए जा रहे हैं।