{"_id":"5cfe8005bdec22072b5a7a16","slug":"15601827815-rampur-hp-news130","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोताखोर भी नहीं तलाश कर पाए नदी में डूबे युवक को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोताखोर भी नहीं तलाश कर पाए नदी में डूबे युवक को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोताखोर भी नहीं तलाश कर पाए नदी में डूबे युवक को
नोगली में सेल्फी लेते हुए सतलुज में डूबा था दीपक
सुन्नी से आए गोताखोरों और पुलिस ने दिन भर चलाया सर्च ऑपरेशन
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। पुलिस थाना रामपुर के तहत आने वाले नोगली क्षेत्र में सतलुज नदी के किनारे सेल्फी लेते हुए डूबे युवक का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है। सोमवार को सुन्नी से आए गोताखोरों के दल ने सतलुज नदी में नोगली से लेकर सैंज तक नदी में डूबे युवक की तलाश की, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी।
सोमवार को सुन्नी से आए पांच सदस्यों के गोताखोर दल और पुलिस के जवानों ने थाना प्रभारी की अगुवाई में सतलुज नदी के किनारे डूबे युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन छेड़ा। गोताखोर और पुलिस ने संभावित स्थानों पर युवक की तलाश की, लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं लग पाया। सतलुज नदी का तेज बहाव होने के कारण लापता युवक को तलाश करने में कठिनाइयां आ रही हैं। इस संबंध में अन्य पुलिस थानों और चौकियों को सूचित किया गया है।
डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि सोमवार को सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। नदी में डूबे युवक की छानबीन के लिए संभावित स्थानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इसके अलावा अन्य पुलिस थानों और चौकियों को इसके बारे में सूचित किया गया है।