फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रॉयल्टी की अदायगी को तरसे परियोजना प्रभातित

रॉयल्टी की अदायगी को तरसे परियोजना प्रभातित

Mon, 10 Jun 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
रॉयल्टी की अदायगी नहीं होने
विज्ञापन

से परियोजना प्रभावितों में रोष
रामपुर परियोजना प्रभावितों में बंटनी है 55 लाख राशि
फसलों का मुआवजा जल्द जारी करे प्रशासन : समिति
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर बुशहर। रामपुर परियोजना प्रभावितों में बीते लंबे समय से रॉयल्टी और फसलों के नुकसान का मुआवजा नहीं मिलने से रोष है। परियोजना प्रभावितों को करीब 55 लाख रुपये की राशि बतौर रॉयल्टी की मिलनी है। वहीं वर्ष 2010-11 में परियोजना निर्माण से प्रभावित क्षेत्र के बाशिंदों को करीब 75 लाख राशि बतौर मुआवजा मिलनी है।
इसी संबंध में दत्तात्रेय स्वामी पर्यावरण एवं किसान विकास समिति दत्तनगर का एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम रामपुर नरेंद्र चौहान को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में समिति ने कहा कि बीते लंबे समय से परियोजना प्रभावितों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। चुनाव आचार संहित से पूर्व की उपरोक्त समस्याओं को लेकर एसडीएम से मिले थे, अब आचार संहिता समाप्त हो गई है। ऐसे में प्रभावितों के मुद्दों पर शीघ्र उचित कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। एक प्रतिशत रॉयल्टी का जो 55 लाख रुपये प्रशासन के पास है, उसकी शीघ्र अदायगी की जाए। वर्ष 2010-11 में हुए फसलों के नुकसान का करीब 75 लाख रुपये भी प्रशासन को संभवत: प्राप्त हो चुके हैं, इसे भी जल्द से जल्द जारी करे। वहीं वर्ष 2011 से लेकर 2015 तक रामपुर परियोजना के कार्य से फसलों को हुए नुकसान की बागवानी संबंधित क्लेम रिपोर्ट तैयार कर चेयरमैन कमेटी को दी जा चुकी है। उसमें जो कृषि संबंधी क्लेम रिपोर्ट है, वह कृषि विभाग द्वारा स्वयं बनाई जानी है, लेकिन वह अभी तक नहीं बनाई गई है। इस कार्य को प्राथमिकता के तौर पर करवाने की भी मांग उठाई है।
विज्ञापन

वहीं लाडा फंड का करीब 3 करोड़ की शेल्फ स्थानीय प्रशासन के माध्यम से उपायुक्त को दत्तनगर पंचायत द्वारा भेजी गई थी। इस संबंध में भी जानकारी देने की गुहार लगाई है। इसके अलावा निरसू ग्राम समाज कल्याण केंद्र भवन को विघटित करने के बारे में भी बैठक में चर्चा की गई थी इस संबंध में उपायुक्त शिमला द्वारा डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बारे भी शीघ्र कार्रवाई की जाए। समिति ने उपरोक्त मुद्दों के समाधान करने की मांग उठाई है। इस मौके पर समिति अध्यक्ष मोहन सिंह ठाकुर, अश्वनी चौहान, शिव लाल गुप्ता, आरआर भलैक, अशोक ठाकुर, लाल चंद कौशल, नूपा राम, संजीव जिष्टू, विनोद, तिलक राज, श्याम लाल, जितेंद्र सिंह, कुलदीप, शंकर दास सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed