{"_id":"5cfd1527bdec2207532a7bc3","slug":"156008988711-rampur-hp-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर थिरके देवलू और ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाद्ययंत्रों की धुनों पर जमकर थिरके देवलू और ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आउटर सिराज क्षेत्र की निरमंड के तहत आने वाले उर्टू में रविवार को ऐतिहासिक राईजाच मेला धूमधाम से मनाया गया।
स्थानीय देवता साहिब चंभू के आगमन के साथ ही मेले का आगाज हुआ। जबकि क्षेत्र के अन्य चार देवी-देवताओं ने भी मेले में विशेष रूप से शिरकत की। सदियों से मनाए जा रहे इस राईजाच मेले को आज भी ग्रामीण धूमधाम से मनाते हैं। मेले को लेकर आज भी ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा सकता है।
दशकों से पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ मनाया जाने वाला राईजाच मेला रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मेले का शुभारंभ देवता साहिब चंभू ने किया। क्षेत्र के आराध्य कोयला देवी माता, पुजारली देवी, शरशाह नाग देवता और घाटू नाग देवता साहिब शनिवार देर शाम को उर्टू स्थित मंदिर में पहुंचे। यहां पहुंचने पर मंदिर कमेटी ने सभी देवताओं का स्वागत किया। रविवार सुबह पूजा-अर्चना के बाद दिनभर मेले में नाटियों का दौर चलता रहा। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं, देवलुओं और ग्रामीणों ने वाद्य यंत्रों की धुनों पर देर शाम तक नाटी डाली। श्रद्धालुओं ने देवी-देवताओं से अपने परिवार की सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवी-देवताओं संग देवलु और ग्रामीण खूब झूमे। दूर-दूर से आए हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
देवता साहिब चंभू के कारदार रामदास ठाकुर ने बताया कि उर्टू में आयोजित राईजाच मेला आज भी अपनी पारंपरिक छवि को बरकरार रखे हुए है।
इस मौके पर ठाकुर दास, टेक चंद, धर्मदास, लांगू राम, रूप राम, प्रकाश, कोया राम, विजय गोस्वामी, राजेश गुप्ता, मिंटू ठाकुर, सोनू ठाकुर और अंशुल गोस्वामी सहित अन्य मौजूद रहे।