{"_id":"5cfd1430bdec220755419f26","slug":"156008964120-rampur-hp-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग डुमैहर में बच्चों के साथ घूम रही मादा भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग डुमैहर में बच्चों के साथ घूम रही मादा भालू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रोहड़ू (कोटखाई) । तहसील कोटखाई की बाग डुमैहर पंचायत में मादा भालू बच्चों के साथ घूम रही है। दिन के समय झाड़ियों में घूम रही भालू को पहाड़ी से देखने के लिए लोग गांव से पहुंच रहे हैं। तीन दिन पहले भालू एक नेपाली मजदूर को घायल कर चुका है। सड़क के समीप भालू के खुले में घूमने से लोगों में खौफ है।
ग्रामीणों ने बताया कि लोहट गांव के साथ ढांक की एक गुफा से मादा भालू पूरा दिन अंदर बाहर निकलती देखा जा रही है। गुफा सड़क से करीब सौ मीटर की दूरी पर है। ग्रामवासी नरेंण दास, रेवा दास, राजेश मेहता, रिंकू मेहता, दौलत राम, पिंकू ने बताया कि रास्ते से दिन रात गांव के लोग गुजरते हैं। कुछ दिन पहले भालू ने हमला करके एक नेपाली मजदूर को घायल कर दिया था। उन्होंने बताया कि ग्रामीण शीघ्र वन विभाग को एक ज्ञापन सौंपेंगे। पंचायत प्रधान नीना कजोल्टा ने सरकार से मांग की है कि भालू को पकड़ने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि सोमवार को पंचायत की ओर से एक ज्ञापन वन विभाग को भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन