{"_id":"5cdd8c1cbdec2207863ab25d","slug":"1558023252547400-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक कंप्यूटर सेंटर के बैंक खाते से उडे 47400 रूपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक कंप्यूटर सेंटर के बैंक खाते से उडे 47400 रूपए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शातिरों ने बैंक खाते से उड़ाए 47400 रुपये
रोहड़ू एसबीआई बैंक का खाताधारक बना ठगी का शिकार
फोन कॉल और न किसी को बताया ओटीपी, फिर भी लगा चूना
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। बिना किसी फोन कॉल और न किसी को ओटीपी बताए बैंक खाते से शातिरों ने 47400 रुपये उड़ा लिए। ऐसे में रोहड़ू एसबीआई बैंक का खाताधारक ठगी का शिकार बन गया। हालांकि कंप्यूटर सेंटर के मालिक का बैंक का एटीएम कार्ड जेब में पड़ा था। रोहड़ू के स्टेट बैंक के दो अन्य ग्राहकों के साथ भी नेट बैंकिंग से भी ठगी के मामले सामने आए हैं।
कंवर कंप्यूटर सेंटर के मालिक धर्मेंद्र कंवर ने शिकायत में बताया कि 13 मई को अचानक उनके मोबाइल फोन पर छह मेसेज मिले। जब तक मेसेज पड़े उस समय तक खाते से 47400 रुपये गायब हो चुके थे। हालांकि इस खाते का एटीएम कार्ड उनके जेब में पड़ा था। रुपये निकालने से पहले न तो किसी का फोन कॉल आया न ही मोबाइल फोन पर कोई ओटीपी मिला। रुपये गायब होने के बाद कार्ड बंद करवाया। उसके बाद इसकी लिखित सूचना स्टेट बैंक की रोहड़ू शाखा में दी गई। इसकी पुलिस थाना रोहड़ू में भी शिकायत दर्ज की गई।
स्टेट बैंक रोहड़ू के मुख्य प्रबंधक विद्या सिंह नेगी के अनुसार कंप्यूटर सेंटर के बैंक खाते से रुपये की निकासी की शिकायत मिली है। रोहडू में बैंक की शाखा के पांच ग्राहकों के साथ ठगी के मामले सामने आए हैं। इसकी पूरी जानकारी बैंक प्रबंधन के उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। यदि ग्राहक की इसमें कोई संलिप्तता नहीं पाई गई तो बैंक प्रबंधन ग्राहकों को जांच के बाद इस राशि का भुगतान करेगा।