{"_id":"5cdc37d5bdec22075541812c","slug":"15579361424393-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के विभिन्न जिलों में 393 गृहरक्षक तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के विभिन्न जिलों में 393 गृहरक्षक तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। लोकसभा चुनाव में पोलिंग बूथों में सुरक्षा व्यवस्था दे रही गृहरक्षा प्रथम वाहिनी किन्नौर ने गृह रक्षकों के साथ विशेष बैठक का आयोजन कर आगामी लोस चुनाव के लिए रूपरेखा तैयार की गई। कमांडेंट सुरेश कुमार चौहान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के चलते प्रदेश और जिले के विभिन्न क्षेत्रों के पोलिंग बूथों पर किन्नौर जिले के 393 गृहरक्षकों को तैनात किया जाएगा। जिले से बाहर कुल 272 गृहरक्षक, जिसमें बद्दी-सोलन के लिए 111, शिमला 43, कुल्लू 90 और काजा के लिए 28 गृहरक्षक कल सुबह 15 मई को सरकारी बस के माध्यम से अपने-अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए। 20 मई को वापस अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचेंगे। किन्नौर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 121, जिसमें 106 पुरुष और 15 महिला गृहरक्षक पोलिंग बूथ पर अपनी तैनाती देंगे। उन्होंने बैठक में सभी गृहरक्षकों को ड्यूटी के दौरान महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुशासन के साथ ड्यूटी निभाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि सभी गृहरक्षकों को पोस्टल बैलेट पेपर भी दिए गए हैं, जिससे कि वे पोलिंग बूथ केंद्र पर वे तैनात हैं, वहीं पर अपने मत का प्रयोग कर सकें।