{"_id":"5cdc37d0bdec22075e076661","slug":"1557936137770-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनरों ने उठाया क्वांटम ऑफ पेंशन का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनरों ने उठाया क्वांटम ऑफ पेंशन का मुद्दा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। ऑल इंडिया पैरामिलिट्री एक्स सोल्जर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर जोन की मासिक बैठक में विभिन्न मुद्दों पर गहनता से चर्चा की गई। इस दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों को अतिरिक्त क्वांटम ऑफ पेंशन का मुद्दा खूब गरमाया। बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष जगत राम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि क्वांटम ऑफ पेंशन का मुद्दा वर्ष 2000 से उठाया जा रहा है। यदि यह मांग पूर्ण नहीं होगी तो इस मुद्दे को फिर से जोर शोर से सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। संस्था में एश्योर कैरियर प्रोगेशन स्कीम का लाभ देने की मांग की। उन्होंने कहा कि उपमंडल के कुछ क्षेत्र आजादी के 70 वर्ष बाद भी सड़क सुविधा से वंचित हैं, जिनकी आबादी हजारों में है। आज भी गांव में मरीजों को पालकी या चारपाई पर उठाकर पहुंचाना पड़ता है। आज के समय में अधिकतर लोगों के घर से बाहर होने के कारण मरीजों को उठाने वाले उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। ऐसे में इन परेशानियों से निजात पाना कठिन हो जाता है। तहसील निरमंड की कानवा से दशोली सड़क का निर्माण बहुत धीमी गति से हो रहा है। इस सड़क से नौणी, बगना, डोबा, डंडीधार, शाणू, जटेड़, शठाल और दशोली गांवों के करीब 10 हजार लोग लाभान्वित होने हैं। सड़क सुविधा के अभाव में एक क्विंटल सामान 100 रुपये और एक पेटी सेब का 80-100 रुपये भाड़ा चुकाना पड़ रहा है। यदि इस वर्ष भी सड़क सुविधा नहीं मिले तो भाड़े की दरों में बढ़ोतरी हो जाएगी। एसोसिएशन ने सरकार से इस सड़क को सेब सीजन शुरू होने से पहले सुचारु करने की मांग उठाई है। वहीं एसोसिएशन ने सेवानिवृत्त कर्मियों से एसोसिएशन की सदस्या ग्रहण करने की अपील की है, जिससे उनकी समस्याएं पूर्ण ब्योरे के साथ समाधान हो सके। वहीं इस मौके पर एनडी बेष्टू, आरएल चौहान, दुर्गा चौहान, नारायण मेहता, वीआर मेहता, डीआर बिष्ट, रतन भारद्वाज, संसार कायथ, सीआर कौशल, मोहन नेगी और कमलेश कांटू सहित कई अन्य सदस्य मौजूद रहे।