{"_id":"5cdc37c7bdec22075a3bd623","slug":"15579361283-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भराड़ा, भुट्टी में वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे देवलु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भराड़ा, भुट्टी में वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे देवलु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। कुमारसैन क्षेत्र में ज्येष्ठ माह के आगमन के साथ ऐतिहासिक मेलों का दौर शुरू हो गया है। बुधवार को कुमारसैन में भराड़ा मेला और कोटगढ़ में भुट्टी मेले की धूम रही। तहसील कुमारसैन के भराड़ा में कोटेश्वर देवता ने शिरकत की। वहीं उपतहसील कोटगढ़ के भुट्टी में भूतेश्वर देवता संग देवलुओं ने वाद्ययंत्रों के साथ नाटी डाली।
मेले में दिनभर नाटियों को दौर खूब चला। लोगों ने अपने इष्ट आराध्य देव कोटेश्वर महादेव और भूतेश्वर देवता भुट्टी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। इससे पूर्व भुट्टी में देवता भूतेश्वर अपने देवलु के साथ मेला स्थल पर पहुंचे। देवता साहिब ने ढाई फेर नाटी के साथ मेले का आगाज किया।
विज्ञापन
वहीं कोटेश्वर महादेव का पहले मंढोली से भराड़ा तक कुमारसैन के पुराना बाजार, मुख्य बाजार, बस स्टैंड और भराड़ा में क्षेत्र के आराध्य देव कोटेश्वर महादेव की विधिवत पूजा-अर्चना कर भव्य स्वागत किया गया। भराड़ा की जुबड़ी में देवता के समक्ष सम्मान स्वरूप मेले की खुशी में देवलुओं और लोगों ने नाटी डाली। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुनों पर दिनभर झूमते रहे।
विज्ञापन