{"_id":"5cdaece9bdec22072a552f9b","slug":"155785142612-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव निपटाने के लिए पुलिस और आईटीबीपी का दल निरीक्षण में जुटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव निपटाने के लिए पुलिस और आईटीबीपी का दल निरीक्षण में जुटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय क्षेत्र जिला किन्नौर में लोकसभा चुनावों के सफल आयोजन के लिए अब तक दो फ्लैग मार्च की फोर्स पहुंच चुकी हैं। इनमें छत्तीससगढ़ से पुलिस के 6 सेक्शन होंगे, जिनमें एक सेक्शन में 9 जवान तैनात होंगे। वहीं भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के तीन सेक्शन पहुंच चुके हैं। इस सेक्शन में 8 जवान होंगे। ऐसे में समूचे जिले में 78 जवान किन्नौर जिले के कल्पा, पूह और निचार खंड के विभिन्न थानों और दुर्गम क्षेत्रों में फ्लैग मार्च कर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने में जुटी हुई है।
इन दिनों जिले के भावानगर, टापरी, सांगला, रिकांगपिओ, मूरंग और पूह जिले के आधा दर्जन पुलिस थानों के प्रभारियों के साथ जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मुस्तैदी के साथ जायजा लेने के साथ-साथ नाकाबंदी, गश्त और फ्लैग मार्च करने में जुटी हुई हैं। लोकसभा चुनावों में कोई आपराधिक घटना न हो, इसके लिए विशेष दल निरीक्षण करने में जुटा हुआ है। आईटीबीपी के जवान जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में ईवीएम की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ के जवान क्यूआरटी और संवेदनशील क्षेत्रों में जाकर अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में एसपी किन्नौर साक्षी वर्मा ने कहा कि जिले में लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्वक और सफलता से निपटाने के लिए दो फोर्स पहुंच चुकी है। जल्द ही हिमाचल प्रदेश सेक्शन की टीमें भी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के सफल आयोजन के लिए पुलिस पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन