{"_id":"5cdaece7bdec22073706c71f","slug":"15578514244-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़छम-सांगला मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़छम-सांगला मार्ग पर भूस्खलन, आवाजाही ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में जगह-जगह हो रहा भूस्खलन हो रहा है। इससे ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। हालांकि भूस्खलन से दरक रही पहाड़ियों से बड़ी-बड़ी चट्टानों को मार्ग से हटाने में लोक निर्माण विभाग और सीमा सड़क संगठन को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। सांगला वैली की मुख्य सड़क कड़छम-सांगला सोमवार रात से भूस्खलन के कारण बाधित हो गई है। मार्ग पर भारी भरकम चट्टानों के गिरने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ी है।
पर्यटन स्थल सांगला को जोड़ने वाली कड़छम-सांगला सड़क पर ब्रुआ मोड़ के नजदीक सोमवार रात करीब तीन बजे पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें खिसक गईं और मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग बाधित होने से वैली की शौंग, चांसु, कामरू, सांगला, बटसेरी, थैमगारंग, रक्षम और छितकुल आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के हजारों लोगों और देश विदेश से यहां पहुंचने वाले पर्यटकों को आवाजाही करने में परेशानियां पेश आ रही हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र के राजेश नेगी, अमन नेगी, दिव्या नेगी, दीपक नेगी, राजेश नेगी, प्रेमराज नेगी, योगराज नेगी, देवराज नेगी, जयकृष्ण नेगी, कृष्णदत्त नेगी, राधाकृष्ण नेगी, हिम्मत नेगी, पंकज नेगी, सुरजीत नेगी और दोर्जे नेगी सहित अन्य लोगों ने कहा कि अवरुद्ध मार्ग को लोग जान जोखिम में डालकर पार कर रहे हैं। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द बाधित मार्ग को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अजेंद्र चौधरी के अनुसार सांगला मार्ग पर भूस्खलन और भारी भरकम चट्टानें गिरने से निगम की बसों को ब्रुआ कैंची से आगे नहीं भेजा जा रहा है। यात्रियों को ट्रांसमिट करके भेजा जा रहा है। वहीं लोक निर्माण विभाग भावानगर के अधिशासी अभियंता आरएल चौहान के अनुसार ब्रुआ कैंची के पास हो रहे भूस्खलन को हटाने के लिए विभाग ने दो मशीनें और मजदूर तैनात कर दिए हैं। मार्ग पर पड़ी बड़ी-बड़ी चट्टानों को हटाने में काफी समय लग रहा है। जल्द मार्ग बहाली के लिए प्रयास जारी हैं।