{"_id":"5cdaece1bdec22073d7996a8","slug":"155785141914-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुम्मा-बोहर-सुनारली सड़क विवाद को सुलझाने की लोगों ने उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुम्मा-बोहर-सुनारली सड़क विवाद को सुलझाने की लोगों ने उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राहेड़ू। बोहर पंचायत के लोगों ने गुम्मा-बोहर-सुनारली सड़क निर्माण के विवाद को दूर करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर चौपाल के विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क निर्माण के लिए पक्का आश्वासन नहीं दिया तो वे लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
बोहर पंचायत के निवासियों नाग चंद, देई सिंह, साधु राम, अमर सिंह, भगत राम, बंसी राम, प्रेम सिंह, हरी चंद, दौलत राम, चेत राम, विक्रम और रत्न लाल ने कहा कि विधायक की ओर से उन्हें पिछले सात वर्षों से मात्र आश्वासन ही मिले हैं। उपमंडल चौपाल की दुर्गम और दूरस्थ पंचायत बौर के लिए बनने वाली इस सड़क के निर्माण की प्रक्रिया 35 साल पहले 1984 में शुरू हो चुकी है। परंतु इसका निर्माण डाडल नमक स्थान पर जनवरी माह से रोक दिया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्धारित ट्रैक के अनुसार यह सड़क पंचायत के समीप डोर नमक स्थान से सुनारली, थुनाल्डी, कारोला से होते हुए बौर पहुंचनी थी लेकिन सड़क का सर्वे बदलने को लेकर निर्माण में विवाद शुरू हो गया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 मई तक उन्हें कोई पक्का आश्वासन नहीं मिलता है, तो वह 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। उन्होंने मांग उठाई कि विधायक सड़क विवाद को सुलझाए। लोगों को सड़क निर्माण को लेकर पक्का आश्वासन दे।
विज्ञापन