फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ का लेफ्टआऊट एरिया जल्द जुड़ेगा सीवरेज प्रणाली से

रिकांगपिओ का लेफ्टआऊट एरिया जल्द जुड़ेगा सीवरेज प्रणाली से

Tue, 14 May 2019 10:07 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2019 10:07 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ का लेफ्ट आउट एरिया
विज्ञापन

जल्द ही जुड़ेगा सीवरेज प्रणाली से
जिला मुख्यालय के हजारों लोगों को मिलेगा सुविधा का लाभ
साढ़े चार करोड़ की लागत से आईपीएच शुरू करेगा योजना
25 वर्षों से सीवरेज सुविधा के लाभ से वंचित हैं क्षेत्र के बाशिंदे
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के हजारों लोगों को जल्द ही सीवरेज सुविधा का लाभ मिलेगा। आईपीएच विभाग जिला मुख्यालय रिकांगपिओ के लेफ्ट आउट एरिया के लिए करीब 4 करोड़, 43 लाख, 52, 300 रुपये की लागत से सीवरेज योजना का काम शुरू किया जाएगा। ऐसे में जिले के हजारों लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की उम्मीद जग गई है।
विगत 25 वर्षों से रिकांगपिओ के कुछ एरिया सीवरेज लाइन से नहीं जुड़ पाए हैं। ऐसे लेफ्ट आउट एरिया को सीवरेज प्रणाली से जोड़ने के लिए अब आईपीएच विभाग जल्द करोड़ों की लागत से योजना शुरू करेगा। रिकांगपिओ के हिम्मत सिंह नेगी, ध्यान सिंह नेगी, हरिपाल सिंह नेगी, जयपाल सिंह नेगी और देवेंद्र सिंह नेगी सहित अन्य लोगों के अनुसार करीब 15-20 साल पहले से इस लेफ्ट आउट एरिया को सीवरेज लाइन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं रिकांगपिओ के बाशिंदे भाजपा और कांग्रेस के मंत्री एवं विधायकों के माध्यम से भी सरकार को पत्राचार करते रहे। आखिर लंबी लड़ाई के बाद अब लेफ्ट आउट एरिया के लिए सरकार ने 4,43,52, 300 रुपये का बजट आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

इस लेफ्ट आउट एरिया में होटल इन्नर टुकपा से लेकर हॉस्पिटल रोड, हरीश प्रदान कोठी क्षेत्र, दो नालु, शिवलिंग व्यू होटल, सब्जी मोहल्ला और रिकांगपिओ से जुड़ता हुआ शुदारंग, योरंगी सहित कोठी के कुछ एरिया को भी शामिल किया गया है। इसके तहत 4,652 की जनसंख्या को सीवरेज लाइन से जोड़ा जाएगा। इस लेफ्ट आउट एरिया की लंबाई करीब 8 किलोमीटर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आईपीएच विभाग रिकांगपिओ के एसडीओ दावा सिंह नेगी ने कहा कि इसी माह मई से रिकांगपिओ में सीवरेज प्रणाली का निर्माण कार्य शुरू होगा। इसका कार्य ठेकेदार को अवार्ड हो चुका है। इस वर्ष 50 प्रतिशत तक काम पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed