{"_id":"5cdaecd7bdec2207897f1ed6","slug":"15578514085-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतराखंड से डोडरा क्वार को शीघ्र बनेगी सड़क- रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतराखंड से डोडरा क्वार को शीघ्र बनेगी सड़क- रावत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारह महीने सड़क से जुड़ा रहेगा डोडरा क्वार
उत्तराखंड सरकार ने की पहल, 12 किमी लंबी सड़क बनाई जाएगी
उत्तराखंड के लोग भी करते हैं क्षेत्र के लिए आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। उत्तराखंड के मौरी से नेटवाड़ होते हुए डोडरा क्वार सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे डोडरा क्वार क्षेत्र के लिए 12 माह सड़क सुविधा मिलेगी। यह बात उत्तराखंड के यमनोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक केदार सिंह रावत ने रोहड़ू में प्रेसवार्ता के दौरान कही। विधायक ने कहा कि डोडरा क्वार दूरदराज का क्षेत्र है। अभी चांशल घाटी होते हुए डोडरा क्वार को सड़क सुविधा से जोड़ा गया है, लेकिन यह सड़क साल भर में छह माह बंद रहती है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को वाया नेटवाड़ मौरी होते हुए पैदल सफर तय करके डोडरा क्वार जाना पड़ता है। खाद्य वस्तुएं भी उत्तराखंड से होकर ही क्षेत्र में जाती हैं।
तीन फरवरी 2018 को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मौरी-नेटवाड़- डोडरा क्वार के लिए 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने की घोषणा की है। इस संदर्भ में लोक निर्माण विभाग को भी आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। कागजी प्रक्रिया पूरी करने में अभी वक्त लग सकता है। सड़क की शीघ्र ही डीपीआर तैयार की जाएगी, तथा वन विभाग की क्लीयरेंस भी करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे डोडरा क्वार क्षेत्र के लोगों को 12 माह सड़क की सुविधा मिल सकेगी। इस मौके पर भाजपा मंडल रोहड़ू के महामंत्री शशि रावत, सुरत सिंह, उत्तम गगोई, चमन शर्मा मौजूद रहे।