फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   स्वीप टीम ने 15/20 क्षेत्रों के स्कूलों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

स्वीप टीम ने 15/20 क्षेत्रों के स्कूलों में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

Mon, 13 May 2019 09:51 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
शतप्रतिशत मतदान करने के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

स्वीप टीम ने 15/20 क्षेत्र के स्कूलों में छेड़ा जागरूकता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
जगातखाना/आनी। स्वीप टीम आनी ने दुर्गम क्षेत्र 15/20 क्षेत्र के स्कूलों में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया। टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगा और राजकीय उच्च पाठशाला कुशवा में छात्रों को मतदान की महत्ता बताई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
स्वीप टीम के सदस्य रवि शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों में शत प्रतिशत मतदान हो, पर यह तभी संभव है जब स्कूल के छात्र अपने-अपने घरों में और गांव में जाकर जन-जन को मतदान के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन

स्वीप नोडल अधिकारी प्रो. अशोक शर्मा ने कहा कि मंगलवार को आनी विधानसभा के सभी स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसके माध्यम से अधिक मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया जाएगा और विगत 9 मई को भी सभी स्कूलों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया था। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। आज स्वीप टीम और नेहरू युवा केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में दलाश स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस मौके पर स्वीप टीम के सदस्य राकेश ठाकुर और विजय लक्ष्मी ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed