{"_id":"5cc722d6bdec22076b5ee228","slug":"155655451918-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोयरकोटी स्कूल में तंबाकू के दुप्रभावों की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोयरकोटी स्कूल में तंबाकू के दुप्रभावों की दी जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबाकू के दुष्प्रभावों की दी जानकारी
रावमा स्कूल लोयरकोटी में स्वास्थ्य विभाग का कार्यक्रम आयोजित
स्कूल के बच्चों ने तंबाकू के दुष्परिणामों पर रखे अपने विचार
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोयरकोटी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की चिकित्सक डॉ. निकिता ने लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाले रोगों के बारे में जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. निकिता ने कहा कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर, ह्दय रोग, गले का कैंसर और फेफड़े का कैंसर होता है। उन्होंने बच्चों को तंबाकू सेवन से दूर रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तंबाकू से जानलेवा रोग पनप रहे हैं। इसलिए तंबाकू से दूर रहकर नशा मुक्त समाज बनाने में सभी लोगों को अपना सहयोग देना चाहिए। इस दौरान जमा दो कक्षा के छात्र रोहित व अजय कुमार ने तंबाकू के दुष्परिणामों पर अपने विचार रखे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य मनमोहन ठाकुर ने भी छात्रों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के दलदल में फंसकर युवा वर्ग अपने भविष्य को खराब कर रहे हैं। इसलिए नशे से दूर रहकर युवाओं को अपने भविष्य को संवारना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के अन्य शिक्षक भी उपस्थित थे।