फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कुमारसैन स्कूल में विद्यार्थियों ने ली मतदान प्रतिशतता बढ़ाने की शपथ

कुमारसैन स्कूल में विद्यार्थियों ने ली मतदान प्रतिशतता बढ़ाने की शपथ

Mon, 29 Apr 2019 09:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशतता बढ़ाने की शपथ
विज्ञापन

रावमापा कुमारसैन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम
प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने मतदान का बताया महत्व
अमर उजाला ब्यूरो
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुमारसैन में मतदान की महत्ता को लेकर जागरूकता अभियान छेड़ा गया। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान की शत प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। स्कूल में आगामी लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए छात्र-छात्रों के माध्यम से वोटरों को जागरूक करने के लिए नारा लेखन, निबंध लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

वहीं इस अवसर पर राजनीति शास्त्र प्रवक्ता रीता खेवटा ने बताया कि प्रात: कालीन सभा में लोकतंत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ ली गई। कार्यक्रम में स्कूल प्रधानाचार्य केसी वर्मा ने लोकतंत्र में वोटों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर प्रदीप कुमार, सुमन मांटा, विशाल ठाकुर, रचना कुमारी और वंदना सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed