फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भाषण प्रतियोगिता में अंकिता ने मारी बाजी

भाषण प्रतियोगिता में अंकिता ने मारी बाजी

Mon, 29 Apr 2019 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में अंकिता रही प्रथम
विज्ञापन

आनी में एसडीएम ने विद्यार्थियों को समझाया मतदान का महत्व
नेहरू युवा केंद्र, निर्वाचन साक्षरता क्लब का कार्यक्रम आयोजित
मतदान जागरूकता को लेकर छात्राओं ने निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूरो
आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में नेहरू युवा केंद्र कुल्लू और निर्वाचन साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम और चुनाव की सहभागिता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए।
निर्वाचन साक्षरता क्लब के नोडल अधिकारी कुंदन शर्मा ने बताया कि कन्या विद्यालय की छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में मनमोहन शर्मा ने चुनाव और मतदान में मतदाताओं की अहम भागीदारी विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। एसडीएम आनी चेत सिंह ने मतदान बारे जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसडीएम ने छात्राओं को हर गांव हर परिवार तक मतदान में अवश्य भाग लेने के लिए संदेश देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्कूल की छात्रा अंकिता ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं अदिति शर्मा ने द्वितीय और अर्पिता ने तृतीय स्थान पर बाजी मारी। कार्यक्रम में चुनाव नोडल अधिकारी एवं प्रवक्ता कुंदन शर्मा को दो वर्ष से बेहतरीन काम करने के लिए पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया। वहीं कार्यक्रम में छात्राओं ने समूह गीत, एकल गीत सहित बेहतरीन प्रस्तुतियां देकर पुरस्कार प्राप्त किए। इस मौके पर नेहरू युवा केंद्र के संचालक टींकू शर्मा, प्रकाश, शिक्षक युगदत्त शर्मा, बंती कौंडल, धर्मेंद्र, कुसुमलता, वेद ठाकुर, तेजराम, रोशन लाल और सुबाराम आदि ने भी मतदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed