{"_id":"5cc722bfbdec220704609c45","slug":"155655449716-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीसी वडालिया ने किया रोहडू व जुब्बल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीसी वडालिया ने किया रोहडू व जुब्बल के मतदान केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्राओं को किया मतदान के लिए प्रेरित
पर्यवेक्षक ने रोहड़ू, जुब्बल और कोटखाई विस क्षेत्रों का किया दौरा
मतदान केंद्रों का जायजा लेकर सुविधाओं का जांच की
अमर उजाला ब्यूरो
रोहड़ू। जिला शिमला के मंडलायुक्त एवं लोकसभा चुनाव में आवश्यक सुविधाएं प्रदान करने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक वीसी बडालिया ने रोहड़ू और जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जहां पर सुविधाओं में कुछ कमियां नजर आई वहां पर उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। बडालिया ने दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के अधिकांश मतदान केंद्रों पर पहुंच कर उनका निरीक्षण किया।
उन्होंने कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू में छात्राओं को शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आह्वान किया कि नाबालिग अपने घर में परिवार के सदस्यों को मतदान के लिए जागरूक करें। इस दौरान उनके साथ सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम बीआर शर्मा, तहसीलदार जसमेर सिंह, तहसीलदार नरोतम लाल, तहसीलदार जुब्बल चंद्र मोहन ठाकुर, तहसीलदार कोटखाई रविश चंदेल, नायब तहसीलदार जांगला, सरस्वती नगर, तहसील कल्याण अधिकारी रोहडू, निर्वाचन कानूनगो बलवंत चौहान और लोकिंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।