फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ में दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें खराब

रिकांगपिओ में दो सप्ताह से स्ट्रीट लाइटें खराब

Tue, 23 Apr 2019 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
रिकांगपिओ में स्ट्रीट लाइटें खराब, रात
विज्ञापन

को अंधेरे में डूब रहा जिला मुख्यालय
राहगीर रात के समय अंधेरे में ठोकरें खाने को मजबूर
अंधेरे में रहता है लावारिस कुत्तों के हमले का खतरा
प्रशासन से की लाइटों को जल्द दुरुस्त करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ की अधिकांश स्ट्रीट लाइटें दो सप्ताह से खराब पड़ी हैं। इस कारण लोगों को रात के समय अंधेरे में खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वहीं लोगों को अंधेरे में लावारिस कुत्तों से भी खतरा बना हुआ है।
रिकांगपिओ में जिला उपायुक्त कार्यालय से जिला स्तर न्यायालय के रास्ते, शुदारंग, बस अड्डा से आईटीबीपी के मुख्य मार्ग में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। अधिकतर लोग इन रास्तों का प्रयोग पैदल चलने के लिए करते हैं, जो कि क्षेत्र का मुख्य फुटपाथ है। लोगों को सुबह तड़के और रात को अंधेरे में आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का भी खासा खौफ बना रहता है। रात के अंधेरे में लोगों को लावारिस कुत्तों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र के अनिल, अंजु नेगी, रणजीत बिष्ट, राधा नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज भान और पूर्व उपप्रधान शुदारंग राज किशोर पांगटा का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें खराब होने के कारण लोगों को अंधेरे में आवाजाही करना परेशानियों भरा बना हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उपमंडल अधिकारी कल्पा एवं अध्यक्ष साडा सुरेंद्र कुमार ठाकुर का कहना है कि कुछ लाइटों के ड्राइवर खराब हैं, जिसे कंपनी से मंगवाया है। जल्द ही लाइटों को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed