फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   भावावैली में हल्की हवाएं चलते ही हांफती हैं विद्युत सेवाएं

भावावैली में हल्की हवाएं चलते ही हांफती हैं विद्युत सेवाएं

Tue, 23 Apr 2019 09:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
भावावैली में हल्की हवाएं चलते
विज्ञापन

ही हांफ जाती हैं विद्युत सेवाएं
बोर्ड की लचर कार्यप्रणाली से 14 गांव के हजारों लोगों पर पड़ रही भारी
बिजली बोर्ड को कई परियोजनाएं देने वाली वैली में गहराई बिजली समस्या
सुरजीत नेगी
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले की भावावैली में राज्य बिजली बोर्ड की उदासीनता के चलते बिजली सेवाएं पूरी तरह हांफ चुकी हैं। भावावैली में स्थिति ऐसी बनी हुई है कि एक बार बत्ती गुल हो गई तो समझो अगले दिन ही बिजली बहाल होगी। राज्य बिजली बोर्ड को कई परियोजनाएं देने वाली भावावैली में बिजली समस्या सर्दियों से भी बदतर हो गई है।
भावावैली के 14 गांव के लोगों को आए दिन बिजली समस्या से जूझना पड़ रहा है। हल्की हवा चलते ही बत्ती पूरी तरह गुल हो जाती है। क्षेत्र के लोगों ने बोर्ड से विभिन्न मंचों से कई बार बिजली सेवा दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन बोर्ड के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। बोर्ड की ओर से वर्ष 1980 में डाले गए बिजली के तारों से भावावैली को बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जो हवा आते ही अपनी सांसें छोड़ जाते हैं। बोर्ड की ओर से लोगों को स्टाफ की कमी का हवाला देकर अपना पल्लू झाड़ लिया जाता है। भावावैली को 25 किलोमीटर दूर कंडार से बेहद खतरनाक पहाड़ियां होते हुए सप्लाई दी गई है। बिजली के खंभे पहाड़ियों में काफी दूरी पर लगे हुए हैं। एक खंभे से दूसरे खंबे में बिजली की तार ढीले लटके हुए हैं, जो हल्की हवा आते ही आपस में टकरा जाते हैं और बत्ती गुल हो जाती है।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड 120 मेगावाट की संजय परियोजना और साढ़े चार मेगावाट की भावा संवर्धन परियोजना से करोड़ों की चांदी कूट रहा है, लेकिन यहां बिजली सप्लाई दुरुस्त करने में नाकाम साबित हो रहा है। भावावैली में गर्मियों के दिनों में भी बिजली समस्या गंभीर हो गई है। समाजसेवी दौलत राम नेगी, काफनू पंचायत प्रधान दिग्विजय नेगी, उप प्रधान गुलाब नेगी, धर्मेंद्र नेगी, पवन नेगी, रामेश्वर नेगी, अरविंद नेगी और अमीर नेगी सहित अन्य ग्रामीणों ने कहा कि बिजली बोर्ड भावावैली के प्राकृतिक संसाधनों को लूट कर करोड़ों की कमाई कर रहा है, लेकिन भावावैली के लोगों को नियमित बिजली सप्लाई देने में पूरी तरह फैल हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है अधिकारियों का
उधर, राज्य बिजली बोर्ड के ऑपरेशन विंग के कनिष्ठ अभियंता भगत सिंह नेगी ने कहा कि सर्दियों के दिनों में भारी हिमपात से कई बिजली खंभे क्षतिग्रस्त होने से एक खंभे से दूसरे खंभे में लगे बिजली की तार लटके हुए हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड की ओर से भावावैली में बिजली सप्लाई दुरुस्त रखने के लिए जल्द ठोस कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed