फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रिकांगपिओ में नौतोड़ मंजूरी और जल विद्युत परियोजनाओं संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

रिकांगपिओ में नौतोड़ मंजूरी और जल विद्युत परियोजनाओं संबंधित मुद्दों पर हुई चर्चा

Mon, 22 Apr 2019 09:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
वन अधिकार अधिनियम के उठे मुद्दे
विज्ञापन

वन अधिकार समिति एवं हिम लोक जागृति मंच का सम्मेलन आयोजित
राजनीतिक दलों से समिति के मांगपत्र को घोषणापत्र में शामिल करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
रिकांगपिओ (किन्नौर)। रिकांगपिओ में जिला वन अधिकार समिति एवं हिम लोक जागृति मंच की ओर से एक दिवसीय सम्मेलन में वन अधिकार अधिनियम संबंधित मुद्दों पर गहनता से चर्चा की र्गई। सम्मेलन में जिला के विभिन्न गांव के सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।
इस मौके पर जिला वन अधिकार समिति किन्नौर अध्यक्ष जियालाल ने कहा कि किन्नौर में अभी तक 10 हजार से अधिक नौतोड़ और एफआर वन अधिकार के तहत 25 सौ मामले लंबित हैं। चंबा में 53 और लाहौल-स्पीति में 76 मामलों को वहां के उपायुक्त ने मंजूरी दी है। वहीं किन्नौर में लिप्पा गांव के 47 मामले जिलाधीश किन्नौर और जिला स्तरीय कमेटी के पास पहुंचे थे, लेकिन किसी कारण वश उन्हें मंजूर नहीं किया गया। कानून के तहत 2005 से पहले जिस किसान और ग्रामीणों ने भूमि पर अवैध कब्जा किया था, उन्हें इस कानून के तहत भूमि मिलनी चाहिए थी।
विज्ञापन

हिम लोक जागृति मंच के जिला संयोजक आरएस नेगी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने नौतोड़ की अवधि सीमा 1 वर्ष के लिए बढ़ा दी है। प्रदेश की विभिन्न पार्टियों के प्रमुखों को 25 सूत्रीय मांग पत्र, जिसमें विशेषकर वन अधिकार कानून के क्रियान्वयन, नौतोड़ मंजूरी और जल विद्युुत परियोजनाओं के निर्माण के समाधान करने बाबत उनके घोषणापत्र में भी शामिल करने के लिए कहा गया है। यदि इस मांग पत्र को पार्टियां अपने घोषणा पत्र में स्थान या विचार नहीं करती है तो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए संगठन मिलकर ठोस कदम उठाने पर मजबूर होगी। वहीं सम्मेलन में विभिन्न वक्ताओं ने भी किसानों को संबोधित किया। इस मौके पर वन अधिकार समिति उपाध्यक्ष सीता राम, जिला परिषद सदस्य दौलत सिंह नेगी, दुर्गा चंद नेगी, भगत सिंह नेगी, प्रकाश चंद, टाशी, नानक चंद और परमेश्वर नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed