फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   रखाऊ नाग की विदाई के साथ ऐतिहासिक मेला संपन्न धनाह में स्वांग नृत्य का लोगों ने उठाया जमकर लुत्फ

रखाऊ नाग की विदाई के साथ ऐतिहासिक मेला संपन्न

Tue, 23 Apr 2019 12:16 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:16 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नित्थर (कुल्लू)। जिला कुल्लू की नित्थर उप तहसील के धनाह मेें ऐतिहासिक 8 बैसाख मेला रखाऊ नाग की विदाई के साथ धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक मेले का मुख्य आकर्षण स्थानीय और आसपास के क्षेत्र के लोगों की ओर प्रस्तुति स्वांग नृत्य रहा। स्वांग नृत्य का ग्रामीणों ने जमकर लुत्फ उठाया। रविवार को रखाऊ नाग की रथ यात्रा मेला मैदान पहुंची, जहां सैकड़ों लोगों ने अपने इष्ट देवता के समक्ष शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान दिनभर नाटियों का दौर भी खूब चला। स्वांग नृत्य में रीजुला, मुकुल और अनुराग ने मेंढक नृत्य, तेजस्वी शर्मा ने ब्रह्माचारी और श्रवण कुमार ने उनकी पत्नी का अभिनय कर समा बांधा। देवी चंद और मोहर ने तलवार नृत्य पेशकर खूब दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। रानी स्वांग नृत्य में आशु, विवेक और मुकेश ने मुगल मुतैन नृत्य पेश किया। घनश्याम और तिलक राज ने नाई एवं राजा की भूमिका निभाई। सोमवार सुबह रखाऊ नाग की विदाई के साथ मेला संपन्न हुआ। मंदिर कमेटी अध्यक्ष पवन गोस्वामी और कारदार चांद कुमार ने कहा कि मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed