{"_id":"5cbc9e04bdec2207143eaeab","slug":"155586516116-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग ने अपनी समस्याओं पर रखी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद कार्यक्रम में व्यापारी वर्ग ने अपनी समस्याओं पर रखी बात
Mon, 22 Apr 2019 10:05 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम में व्यापारियों ने स्थानीय समस्याओं को जोरशोर से उठाया। व्यापारियों का कहना है कि रामपुर शहर में सबसे बड़ी समस्या पार्किंग की है। इससे व्यापार में गिरावट आ रही है। बाहर से जो गाड़ी आती है। उसकी लोडिंग और अनलोडिंग के प्वाइंट न होने से व्यापारियों को कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मंाग की है कि लोडिंग और अनलोडिंग सहित पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
व्यापारियों का कहना है कि जब से शहर में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था ठेके में दी गई है, तब से शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। व्यापारियों का कहना है कि चुनाव के दौरान व्यापारियों को खुश करने के लिए कई तरह के मुद्दों का प्रचार किया जाता है, लेकिन सरकार बनने के बाद मुद्दे और व्यापारियों के लिए बनाई योजना दब कर रह जाती हैं।
ये हैं व्यापारियों के मुद्दे
1. रामपुर शहर में पार्किंग की बेहतर व्यवस्था न होने से कई परेशानियां झेलनी पड़ रही है। इससे जाम लग रहा है।
2. व्यापारियों के लिए सुरक्षा, बीमा, मेडिकल और पेंशन की सुविधा।
3. बाजार में लोडिंग-अनलोडिंग के लिए कोई चिन्हित जगह होनी चाहिए।
4. जीएसटी को लेकर सबसे बड़ी परेशानी। ज्यादातर व्यापारी सीए पर हो गए निर्भर।
5. रामपुर बाजार में आए दिन अतिक्रमण बढ़ रहा है। नगर परिषद और प्रशासन बेखबर है।
क्या कहते हैं शहर के व्यापारी
1. रामपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश गुप्ता का कहना है कि जीएसटी लागू होने से खासकर छोटे व्यापारियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। शहर में लोडिंग और अनलोडिंग के लिए दो-तीन जगह चयनित की जाएं। केंद्र में किसी भी सरकार बने लेकिन हमेशा व्यापारियों की अनदेखी होती है।
विज्ञापन
2. व्यापारी मदन शर्मा का कहना है कि व्यापारी सरकार को टैक्स देने के अलावा लोगों के लिए रोजगार का प्रावधान करते हैं, लेकिन व्यापारियों के लिए सरकार की ओर से कोई योजना नहीं है। सरकार से मांग की है कि व्यापारियों को मेडिकल और बीमा की सुविधा प्रधान की जाए।
3. व्यापारी राजेश गुप्ता का कहना है कि व्यापारी सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं। इस लिए सभी व्यापारियों को पेंशन की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार व्यापारियों को अनदेखी करेगी, उसका खामियाजा भुगतना पडे़गा। सरकार को व्यापारियों के बारे में सोचना चाहिए।
4. व्यापारी प्रमोद गोयल का कहना है कि सरकार का डिस्पोजेबल सामग्री पर जो 18 प्रतिशत जीएसटी लग रहा है। उस पर छूट दी जाए। उन्होंने कहा कि इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में व्यापारियों को पार्किंग की सुविधा भी मिलनी चाहिए।
5. व्यापारी विरेंद्र का कहना है रामपुर से लांग रूट पर चलनी वाली बसों की सुविधा न होने से व्यापारियों को परेशानी हो रही हेै। उन्होंने कहा कि रामपुर से दिल्ली , पंचकुला, लुधियाना और अमृतसर के लिए बस सुविधा नहीं जो बस चल रही हेै वह खस्ताहालत में हैं।
6. युवा व्यापारी कर्ण का कहना है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से व्यापार पर काफी असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा रामपुर में दो पहिया वाहन के लिए भी पार्किंग सुविधा और पीने के लिए पानी की सुविधा नहीं है। पार्किंग की समस्या का हल होना बेहद अनिवार्य है।
7. सुशील कुमार का कहना है हनुमान घाट मंदिर से सतलुज नदी पर ब्रौ की ओर पुल का निर्माण किया जाए। ताकि वहां पर भी लोगों को वाहन पार्किंग करने के लिए सुविधा मिल सके। यहां रेहड़ी फड़ी वाले बिना टैक्स कारोबार कर रहे हैं। इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
8. व्यापारी विपिन मितल का कहना है कि केंद्र सरकार ने 18 प्रतिशत जो जीएसटी लगाया उस पर छूट देनी चाहिए। ताकि छोटे व्यापारियों को कोई परेशानी न हो। शहर में दिन भर जाम लगा रहता है। पार्किंग न होने के कारण ऐसा हो रहा है। शहर में पार्किंग बननी चाहिए।
9. व्यापारी अजय का कहना है कि शहर में किसानों के लिए सब्जी कोई लोडिंग और अनलोडिग प्वाइंट नही हैं। इससे किसानों और बागवानों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर में शौचालय की सुविधा न होने से महिलाओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
10. व्यापारी मनोज अग्रवाल ने बताया कि अगली सरकार किसी भी पार्टी की बने लेकिन व्यापारियों के हित में जो भी योजनाएं हैं उसे लागू करे। छोटे व्यापारियों के पास जीएसटी नंबर नहीं हैं। ऐसे में बिल देने में परेशानी होती है। इससे छोटे कारोबारी परेशान हो रहे हैं।