{"_id":"5cbc9d2ebdec2213f32f974b","slug":"15558649476-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटू में ठिरशू मेले की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटू में ठिरशू मेले की रही धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ननखड़ी तहसील की देलठ पंचायत के टूटु गांव में बसंत ऋतु के आगाज पर मनाए जाने वाले महोत्सव ठिरशू मेले की खूब धूम रही। इस मौके पर वॉलीबाल खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आई 10 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला शिमला और चंडीगढ़ टीम के बीच खेला गया, जिसमें चंडीगढ़ ने लगातार 3 सेट पर जीत हासिल कर प्रतियोगिता पर कब्जा जमाया। शनिवार रात को टूटु गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार राजीव शर्मा, दर्शन भंडारी और विक्की रांटा ने प्रस्तुतियां पेशकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। युवक मंडल प्रधान टूटु नरेंद्र शर्मा ने कहा कि रविवार को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्कूली बच्चे, लोक कलाकार काकू चौहान और राजीव शर्मा अपनी प्रस्तुतियां पेशकर धमाल मचाएंगे।