फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दतनगर में विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

दत्तनगर स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया स्वच्छ भारत का संदेश

Sun, 21 Apr 2019 11:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दत्तनगर में शनिवार को ग्रीन पीस इको क्लब और एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। अभियान के तहत स्वयंसेवियों ने ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ को लेकर लोगों को जागरूक भी किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने की।

शनिवार को एनएसएस और ग्रीन पीस इको क्लब के छात्र-छात्राओं ने दत्तनगर स्कूल और बाजार में सफाई अभियान छेड़ा। छात्रों ने स्कूल और बाजार में फैले कचरे को एकत्रित कर ठिकाने लगाया। वहीं उन्होंने क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ भारत का संदेश दिया। उन्होंने ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ का नारा देकर लोगों से प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करने का आह्वान किया। एनएसएस इकाई कार्यक्रम अधिकारी अश्वनी कुमार और ग्रीन पीस इको क्लब प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि विद्यालय परिसर में कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्रों ने समस्त शिक्षकों की देखरेख में जागरूकता रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूल में नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में आरती, सृष्टि, पंचुल, सुभाष, सुषमा, प्रिंजल, वर्षा, संजना, रीता, शंकर, राजकुमार, अदिति, दुर्गा, अविनाश, कशिश, जयकिशन, सन्नी, हिमांशु, लक्ष्मी, मुस्कान, नैतिक, लता, आरची, साक्षी, माया और प्रियांशु सहित अन्य छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानाचार्य निशा कुमारी ने समस्त छात्रों को पॉलिथीन के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन का कम से कम इस्तेमाल करने का आह्वान किया। इस मौके पर सुदर्शन शर्मा, देविंद्र लक्टू, निरू शर्मा, देशन नेगी सहित स्कूल के शिक्षक और गैर शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed