फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   थानाधार में सफाई को लेकर निकाली जागरूकता रैली

थानाधार में सफाई को लेकर निकाली जागरूकता रैली

Sun, 21 Apr 2019 11:26 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:26 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। थानाधार में ग्राम पंचायत के सौजन्य से स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। अभियान के तहत ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, स्कूली बच्चों, महिला मंडल और युवक मंडल सहित स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया।


अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने थानाधार बाजार में रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। ‘पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ’ को लेकर स्कूली बच्चों ने लोगों से प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने की अपील की। प्रधान अमर नलवा की अध्यक्षता में चलाए गए अभियान में स्वच्छता की अलख जगाई गई। क्षेत्र में फैले कचरे को एकत्रित कर लोक निर्माण विभाग के सुपुर्द किया गया। इस मौके पर बीडीसी दलीप जरेट, उपप्रधान रणवीर ठाकुर, सदस्य विजय कुमार, नरेंद्र, संतोष, रीता, वनिता, अमर सिंह, रिंकू भाटिया, प्राइमरी स्कूल बारूवाग, हाई स्कूल थानाधार, महिला मंडल खलावण, पमलाई और विभिन्न विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed