{"_id":"5cbb48cfbdec221425448618","slug":"155577781410-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार सफाई अभियान में नहीं कर रहे हैं सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार सफाई अभियान में नहीं कर रहे हैं सहयोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ब्रौ (रामपुर बुशहर)। आंगनबाड़ी केंद्र जगूण (ब्रौ) की ओर से शनिवार को स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। सफाई अभियान के तहत महिलाओं ने ब्रौ और आसपास के इलाके के लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। इस स्वच्छता अभियान में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सपना जोशी की अध्यक्षता में ब्रौ क्षेत्र में एक सप्ताह तक स्वच्छता अभियान छेड़ा गया। महिलाओं ने क्षेत्र में खुले में फेंके गए कचरे को ठिकाने लगाया। वहीं महिलाओं ने खुले में कूड़ा फेेंकने वालों लोगों पर कार्रवाई करने के बारे में एसडीएम आनी चेत सिंह को लिखित पत्र भेजा।
विज्ञापन
महिला मंडल की सपना जोशी, कविता, यशोदा जोशी, कमलेश, रीता देवी, मंजू बाला, हिरामणी, सुषमा, राधा, बृज बाला, अनु ठाकुर, अंजीता, हर दासी, चंपा देवी, द्रोपती देवी और रेखा देवी ने कहा कि ब्रौ में स्वच्छता को लेकर दुकानदारों का सहयोग नहीं मिल रहा है। यदि दुकानदारों का अब भी सहयोग नहीं मिला तो एसडीएम आनी से कानूनी कार्रवाई अमल में लाने की गुहार लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा महिलाओं ने ब्रौ में मकान मालिकों से अपील की है कि जिन लोगों ने अपने मकानों में प्रवासी मजदूर रखे हैं, उन्हें शौचालय बनाकर दें। अन्यथा खुले में शौच करने पर उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महिलाओं के अनुसार जब तक कूड़ा फेंकने के लिए एसडीएम आनी द्वारा कोई उचित स्थान नहीं दिया जाता है, तब तक लोग कूड़े को सही जगह ठिकाने लगाएं। महिलाओं ने इस सफाई अभियान में स्कूली और कॉलेज के विद्यार्थियों से भी अपना सहयोग देने की अपील की।