{"_id":"5cb8a133bdec22144631a33e","slug":"155560383420-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में दिया पॉलीथिन हटाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में दिया पॉलीथिन हटाओ और पर्यावरण बचाओ का संदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर वन मंडल में वन विभाग द्वारा 12 से 20 अप्रैल तक ‘पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने के लिए पॉलीथिन मुक्त समाज बनाने की अपील की जा रही है। यह अभियान रामपुर रेंज के सभी वन रक्षकों द्वारा अपनी अपनी बीट में चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
वीरवार को डीएफओ रामपुर अशोक नेगी की अगुवाई में वन कर्मियों, वन खंड अधिकारियों और वन रक्षकों ने वन क्षेत्र में फैले पॉलीथिन को एकत्र किया। इस अभियान के माध्यम से वन विभाग ने लोगों से पॉलीथिन का प्रयोग न करने और पर्यावरण को सुरक्षित बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन
डीएफओ अशोक नेगी ने क्षेत्र के लोगों को पॉलीथिन हटाओ, पर्यावरण बचाओ मुहिम को सफल बनाने के लिए अपना सहयोग देने की अपील की। उन्होंने
कहा कि यह अभियान 20 अप्रैल तक चलेगा। वन मंडल के तहत आने वाले सभी इलाकों में इस अभियान के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर वन विभाग के ललित सहित विभाग अधिकारी और वन रक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन