फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   झाकड़ी में विद्यार्थियों ने पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश

बच्चों ने लोगों को पॉलिथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ का दिया संदेश

Fri, 19 Apr 2019 11:23 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 11:23 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। प्रदेश सरकार की ओर से साप्ताहिक पॉलिथीन उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। ‘पॉलिथीन हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत प्रदेश भर में 20 अप्रैल तक स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल झाकड़ी, व्यापारमंडल झाकड़ी और महिला मंडल झाकड़ी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। झाकड़ी पंचायत के उपप्रधान बीरबल कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सड़कों पर उतरे विद्यार्थियों, महिला मंडल और व्यापारमंडल ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने अभियान के दौरान आसपास के क्षेत्रों में फैला कचरा और पॉलिथीन एकत्रित कर ठिकाने लगाया। छात्र-छात्राओं ने क्षेत्र के लोगों से पॉलिथीन का कम से कम इस्तेमाल करने, पर्यावरण को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की अपील की।
विज्ञापन


अभियान के दौरान प्रशिक्षुओं ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प भी लिया। इस अभियान में विद्यार्थियों, शिक्षकों और अन्य लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस मौके पर पंचायत प्रधान मस्तराम, पंचायत सदस्य सुनीला, चिंता देवी, रमेश भारती, देवी दयाल, नरेश शर्मा, महिला मंडल प्रधान कमलेश, महिला मंडल सचिव जय प्रभा, पूर्व पंचायत प्रधान हरी दास राठौर, कोषाध्यक्ष जगदीश और झाकड़ी स्कूल पीटीआई जसवी चौहान आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed