फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे

आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों से आगे

Wed, 17 Apr 2019 09:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ठियोग (रामपुर बुशहर)। आज के युग में महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले में आगे ही हैं, बावजूद इसके महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक होना अति आवश्यक है। यह बात ठियोग हिमालयन पब्लिक स्कूल में आयोजित अपराजिता 100 मिलिन्यस स्माइल कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता मदन ठाकुर ने कही। वे कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि मौजूद समय में महिलाओं को कई प्रकार के शोषण का शिकार होना पड़ रहा है। जिसके लिए महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक होना जरूरी है। दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा जैसी किसी भी घटना पर तुरंत छह माह की सजा अदालत की ओर दी जाती है। आज के समाज में कानून और अपने अधिकारों के बारे में जानकारी न रखना अनपढ़ होने के बराबर है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनु प्रकाश शर्मा ने बताया कि महिला आज अबला नारी नहीं है। पुरुष प्रधान देश में महिलाएं आज कंधे से कंधा मिलाकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। इस मौके पर विद्यालय की 74 छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया और शपथ पत्र भरे। छात्रा कृतिका भवानी ने मंच का संचालन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्रा यशिका चंादला ने कविता पेश कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं श्रेया राज्टा ने ‘मां तू कितनी अच्छी’ गीत से पेश कर वाहवाही लूटी। इसके अलावा अनुष्का वर्मा, स्वीन चंदला और अमिता चंदेल ने कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राकेश वर्मा, अध्यापिका माया वर्मा, सरीना शर्मा, मीनाक्षी साहिल, ममता मेहता और सुमिता वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. विद्यालय की छात्रा यशिका चंादला ने अपने भाषण के माध्यम से नारी सशक्तीकरण पर छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत जो जानकारी मिली है वह उसे आगे भी अन्यों के साथ सांझा करेंगी।
3. श्रेया राज्टा ने बताया कि कार्यक्रम में घरेलू हिंसा के बारे में जो जानकारी दी गई है वह सराहनीय है। इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। गांवों में इस तरह के आयोजन होने जरूरी हैं।
4. अमिता चंदेल ने महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं को पूरा सम्मान मिल रहा है, लेकिन आज भी कुछ क्षेत्र ऐसे हैं जहां छात्राओं को शिक्षा के लिए नहीं भेजा जाता है।
5. विद्यालय की छात्रा अनुष्का वर्मा ने अपनी कविता के माध्यम से नारी सशक्तीकरण पर छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग होना चाहिए।

6. अपराजिता कार्यक्रम के दौरान छात्रा स्वीन चंादला ने बताया कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होना चाहिए जिससे वे किसी शोषण का शिकार न हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed