फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   कबडडी स्पर्धा में कुडडू पंचायत बना विजेता

कबड्डी स्पर्धा में कुड्डू पंचायत बनी विजेता

Wed, 17 Apr 2019 11:50 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Published by: शिमला ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन

एंटी ड्रग्स खेल मेला संपन्न हो गया है। खेल मेले के समापन समारोह में सेवानिवृत्त जज डीडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में आयोजित स्पर्धा में सोमवार को देर शाम फाइनल मुकाबले खेले गए।

विज्ञापन


कबड्डी स्पर्धा का फाइनल मुकाबला कुड्डू पंचायत और धराड़ा पंचायत के बीच हुआ। जिसमें कुड्डू ने धराड़ा को मात देकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। वॉलीबाल स्पर्धा का फाइनल मैच पुजारली-4 पंचायत और अढ़ाल पंचायत के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें पुजारली-4 ने विजय हासिल की। बैडमिंटन स्पर्धा के एकल मुकाबले में उकली महैंदली पंचायत ने प्रथम स्थान तथा सुंधा पंचायत ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन स्पर्धा के युगल मुकाबले में टिक्कर पंचायत ने प्रथम तथा उकली महैंदली पंचायत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड स्पर्धा के एकल मुकाबले में ग्राम पंचायत कठासु ने प्रथम स्थान तथा उकली महैंदली पंचायत ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैरम बोर्ड स्पर्धा के युगल मुकाबले में जांगला पंचायत ने प्रथम तथा कठासु पंचायत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। टेबल टेनिस स्पर्धा में धार पंचायत ने पहला तथा टोड़सा पंचायत ने दूसरा स्थान हासिल किया। क्विज स्पर्धा में अढ़ाल पंचायत ने प्रथम, उकली महैंदली पंचायत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।


रस्साकशी स्पर्धा में महिला मंडल दरशाल ने प्रथम, महिला मंडल शाकली ने दूसरा और महिला मंडल जोहर ने तीसरा स्थान हासिल किया। रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एसोसिएशन के सभी सदस्यों का सहयोग रहा है। नशे से दूर होकर युवाओं को खेलों से जोड़ना खेल मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देेश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed