फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   दशकों बाद भी ंएंबुलेंस मार्ग से नहीं जुड़ा वार्ड नंबर सात

वार्ड नंबर सात में आज भी नहीं पहुंचती है एंबुलेंस

Wed, 17 Apr 2019 11:47 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

रामपुर बुशहर। रामपुर नगर परिषद का वार्ड नंबर सात खोपड़ी के बाशिंदे आज भी एंबुलेंस योग्य सड़क सुविधा से वंचित हैं। वार्ड को एंबुलेंस योग्य मार्ग से जोड़ने की दशकों पुरानी मांग की आज भी अनदेखी की जा रही है। वार्ड में रह रही सैकड़ों की आबादी को आपातस्थिति में काफी परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।

नेशनल हाईवे-22 के साथ सटे रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर सात के लोगों को वर्षों से एंबुलेंस योग्य मार्ग का लाभ नहीं मिल पाया है। हालांकि नगर परिषद के चुनाव के समय और कई राजनीतिक मंचों से इस समस्या को लेकर नेताओं ने घोषणाएं कीं।
विज्ञापन


बावजूद इसके इस संबंध में कोई पहल नहीं की गई। पहाड़ी पर बसे वार्ड नंबर एक के लोगों खासकर बुजुर्गों को सड़क तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। यदि कोई व्यक्ति बीमार हो जाए तो उसे सड़क तक पहुंचाने में खासी दिक्कतें पेश आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के लोगों के पूर्व जिला परिषद सदस्य सरोजनी ठाकुर, शालिक राम, चंद्र सिंह, टिकम वर्मा, मदन मोही, राजेंद्र, दिवेश और रूप राम शर्मा ने कहा कि वार्ड को एंबुलेंस सड़क से जोड़ने के लिए कई बार घोषणाएं तो हुईं, लेकिन आज दिन तक सड़क नहीं बन पाई। वार्ड के सैकड़ों लोग बीमारी की स्थिति में और बुजुर्ग लोगों को सड़क सुविधा न होने से मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार और नगर परिषद प्रबंधन से वार्ड को जल्द से जल्द एंबुलेंस मार्ग से जोड़ने की मांग की है।

नगर परिषद रामपुर के वार्ड नंबर सात की पार्षद रीता बादल के अनुसार ल्हासा से खोपड़ी तक एंबुलेंस सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग को पांच लाख रुपये नगर परिषद ने दे दिए हैं। अन्य औपचारिकता पूरी होने के बाद भी लोक निर्माण विभाग ने अभी तक टेंडर नहीं लगाया है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी कई ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।


वहीं इस संबंध मेें लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रामपुर एके सोबती के अनुसार अभी ल्हासा से खोपड़ी तक एंबुलेंस सड़क के बारे में अभी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। नगर परिषद ने पांच लाख रुपये लोक निर्माण विभाग में जमाकर दिए हैं अब आचार संहिता के बाद आगे कार्रवाई शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed