{"_id":"5cb5ff18bdec224b9d4f7d88","slug":"15554312655-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काकू महाजन बने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काकू महाजन बने प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन नलाटी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में काकू महाजन की अर्द्ध शतकीय पारी ने मेजबान टीम को करारी शिकस्त दी। सराहन में निचार और मून लाइट क्लब ज्यूरी के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें निचार की टीम ने मेजबान ज्यूरी टीम को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। सराहन नलाटी स्टेडियम में मून लाइट क्लब ज्यूरी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मंडी लोकसभा प्रवक्ता राहुल सोनी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं और उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। क्रिकेट स्पर्धा में क्षेत्र भर से करीब 25 टीमों के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। फाइनल मुकाबले में मेजबान ज्यूरी की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 119 रन बनाए। वहीं जवाबी पारी में निचार टीम की ओर से काकू महाजन ने शानदार 56 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को विजय दिलवाई।
विज्ञापन
उनके साथ विमल ने 30 और होगार्ड ने अपनी टीम के लिए 10 रनों का योगदान दिया। ज्यूरी टीम की ओर से राहुल ने 3 विकट और सेवगी ने एक विकट ली। काकू को प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर प्लेयर ऑफ दी टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं उन्हें फाइनल मुकाबले में अर्द्ध शतकीय पारी खेलने के लिए मैन ऑफ दी मैच भी चुना गया। अंत में मुख्य अतिथि राहुल सोनी ने विजेेता निचार टीम को 51 हजार की राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया। वहीं उप विजेता टीम ज्यूरी को 25 हजार और ट्रॉफी से नवाजा। इस मौके पर प्रिंस शर्मा, उमेश शर्मा, नितिश भंडारी, अविनाश सेवगी, सुनील शर्मा, साहिल वर्मा और मोंटू सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन