{"_id":"5cb5ff15bdec22145d385068","slug":"155543126111-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने बाद छोटे वाहनों के लिए खुली डोडरा क्वार सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने बाद छोटे वाहनों के लिए खुली डोडरा क्वार सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो।
विज्ञापन
रोहड़ू। दूरदराज क्षेत्र की पांच पंचायतों को जोड़ने के बनी डोडरा क्वार सड़क हिमपात के तीन महीने बाद छोटे वाहनों के लिए बहाल हो गई है। क्षेत्र के लोगों को अब घर पहुंचने के लिए पूरा दिन पैदल सफर नहीं करना पड़ रहा है। हिमपात के बाद पूरे क्षेत्र के लोगों में तीन महीने से सड़क बंद रहने के बाद परेशानी में थे।
डोडरा क्वार क्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क चार जनवरी को भारी हिमपात के बाद वाहनों के लिए बंद हो चुकी है। उसके बाद लोनिवि ने सड़क को खोलने की पहल शुरू की लेकिन लगातार हिमपात के कारण सड़क को बहाल करने में समय लग गया। सड़क बंद रहने के बाद क्षेत्र में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में सबसे बड़ी परेशानी हो रही थी। इस बार सरकार की ओर से दो बार यहां से मरीजों को शिमला तक पहुंचाने के लिए आपात स्थिति में हेलिकाप्टर सेवा दी।
विज्ञापन
उसके बाद भी कई गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग अस्पताल पहुंचने के लिए सड़क खुलने के इंतजार में थे। पहले आपात स्थिति में कई मरीजों को वाया उत्तराखंड पीठ पर उठा कर अस्पताल पहुंचाया गया। क्वार पंचायत के पूर्व प्रधान शंकर चौहान, जिस्कूण पंचायत के प्रधान राजेश चौहान, धंदरवाडी पंचायत के प्रधान कपिल ने सडक खोलने के लिए लोनिवि का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र बड़े वाहनों के लिए भी सड़क को खाला जाए। चांशल घाटी पर सड़क के दोनों ओर अभी करीब पंद्रह फुट तक बर्फ की ढेर जमा है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में लोनिवि के एसडीओ डोडरा क्वार दशमेंद्र पाल के अनुसार सड़क को बड़े वाहनों के लिए खोलने का काम चल रहा है। भारी हिमपात के बाद भी लोनिवि ने इस बार रिकॉर्ड समय में सड़क को छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया है। दस दिनों में सड़क पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो जाएगी। लढोट से क्वार तक पूरी सड़क छोटे वाहनों के लिए खुल चुकी है।