{"_id":"5cb5ff0ebdec22146079436d","slug":"155543125413-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम में आई ठंडक से सेब की सेटिंग होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम में आई ठंडक से सेब की सेटिंग होगी प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। मौसम विभाग की चेतावनी ने बागवानों को चिंता में डाल दिया है। मंगलवार को रामपुर, किन्नौर, आनी और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। वहीं किन्नौर जिले में एक बार फिर ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। झमाझम बारिश से तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश से सेब की फ्लावरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
दोपहर बाद निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया, जो शाम पांच तक जारी रहा। बारिश के बाद रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में जहां लोगों ने गर्मी से राहत पाई है। वहीं पुराना बस अड्डा में भी यात्रियों को बारिश खासी परेशानियां झेलनी पड़ीं। वहीं किन्नौर जिले में हुई बारिश से ठंड काफी बढ़ गई है। यह बारिश फल सब्जियों के लिए भी अच्छी मानी जा रही है।
विज्ञापन
बारिश से किसान बागवानों को बेहतर फसल होने की उम्मीद जगी है। कम ऊंचाई वाले इलाकों में इन दिनों सेब सेटिंग पर है। इस बारिश से सेब की फसल पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है। बारिश से खेतों में नमी बन गई है।
विज्ञापन
वहीं इस संबंध में बागवान विशेषज्ञ केडी कटोच के अनुसार कम ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की फसल पर इस बारिश का कोई असर नहीं पड़ेगा। हालांकि यदि मौसम ऐसा ही बना रहा तो ऊंचाई वाले इलाकों में सेब की फसल प्रभावित हो सकती है। बारिश से सेब की फ्लावरिंग पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।