{"_id":"5cb5ff08bdec2275a46a1bee","slug":"155543124812-rampur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरू पंचायत की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरू पंचायत की समस्याओं को लेकर हुई चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर की मीरू पंचायत क्षेत्र के सरकारी, गैर सरकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संगठन की एक बैठक में क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन सेवानिवृत्त एएसपी हिमाचल प्रदेश पुलिस भजन नेगी ने की। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
बैठक में पंचायत के सहयोग से किए जा रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों की जानकारी संगठन के उपप्रधान दीवान सिंह नेगी ने पेश की। इसके अतिरिक्त बैठक में संगठन द्वारा मीरू क्षेत्र में वर्तमान समय क्षेत्र चल रही शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मीरू में प्राध्यापक और अध्यापकों की कमी के कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य खतरे में है। समस्या बारे शीघ्र ही विभाग और शिक्षा मंत्री से मुद्दा उठाया जाएगा।
विज्ञापन
मीरू पंचायत में निर्माणाधीन सिंचाई योजना के कार्य को प्राक्कलन के अनुसार करने और कार्य में गति लाने बारे भी संबंधित विभाग को अवगत करवाने का निर्णय लिया। इसके अलावा मीरू पंचायत में पीएचसी भवन निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई। इस मौके पर मुख्य सलाहकार डॉ. एसएस नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।